CSBC, Bihar Police Constable Result 2017: कब घोषित होंगे 9,900 सिपाही पदों की भर्ती परीक्षा के नतीजे? जानिए ताजा खबर

CSBC, Bihar Police Constable Result 2017: बिहार पुलिस में 9,900 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती परीक्षा के नतीजे जनवरी 2018 में घोषित हो सकते हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नतीजे इसी महीने में जारी होंगे। अंग्रेजी न्यूज पोर्टल टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि नतीजे जनवरी 2018 के अंत तक जारी हो सकते हैं। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए बेहतर होगा कि वे सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से लेटेस्ट अप्डेट्स चेक करते रहें। भर्ती परीक्षा 15 और 22 अक्टूबर 2017 को हुई थी। बोर्ड की वेबसाइट पर नतीजों की तारीख को लेकर कोई अपडेट फिलहाल उपलब्ध नहीं है। वेबसाइट पर अंतिम नोटिफिकेशन 7 दिसंबर 2017 को जारी किया गया था। यह नोटिफिकेशन बिहार पुलिस स्वाभिमान बटालियन में महिला कॉन्स्टेबल पदों के लिए भर्ती परीक्षा की तारीख के संबंध में जारी किया गया था।

गौरतलब है कि बीते सप्ताह अंग्रेजी न्यूज पोर्टल टाइम्स नाउ से बातचीत में अधिकारियों ने नतीजों की घोषणा पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया था। खबर के मुताबिक, अधिकारियों ने सिर्फ इस बात की पुष्टि की थी कि रिजल्ट संबंधित कोई भी जानकारी वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने वेबसाइट नियमित ट्रैक करते रहने की बात भी कही थी। बहरहाल, नतीजे जारी होने के बाद आप कैसे उन्हें चेक कर सकते हैं, जानते हैं उस पूरे प्रोजीजर के बारे में।

अपने रिजल्ट्स चेक करने के लिए आपको वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर लॉगइन करना होगा। होम पेज पर ही आपको रिजल्ट का नोटिफिकेशन नजर आएगा। उस लिंक पर क्लिक करें और फिर अपनी डीटेल्स भरकर, सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें। इसके बाद आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *