Viral Video: देखें पीछा करते हुए और छेड़छाड़ करते हुए मनचले लड़कों को लड़कियों ने कैसे सिखाया सबक

पश्चिम दिल्ली के करोलबाग इलाके में एक लड़की ने छेड़छाड़ करने वाले की शख्स की जमकर धुनाई कर दी। उसके बाद वो उसे घसीटते हुए पुलिस स्टेशन ले गई। आरोपी खुद को छुड़ाकर भागने की कोशिश में था, लेकिन लड़की ने दौड़कर पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद लड़की ने कान पकड़वाकर माफी भी मंगवाई। इसके बाद जब उसे दिखा कि वह पुलिस गिरफ्त में जाने वाला है तो पब्लिक के सामने पैर पकड़कर माफी मांगने लगा। घटना 25 फरवरी की है। जब लड़की अपने दोस्त के साथ करोल बाग के गफ्फार मार्केट में निकल रहे थी तो 5 लड़कों का ग्रुप छेड़छाड़ करने लगा। जिसके बाद लड़के लड़की का पीछा करने लगे।

लड़की ने बचने के लिए साइकल रिक्शा ले लिया। लड़के फिर भी नहीं रुके और रिक्शे का पीछा करने लग गए। भीड़ होने की वजह से रिक्शा भी काफी धीरे चल रहा था। जिसके बाद लड़की उतरी और लड़के पर थप्पड़ बरसाना शुरू कर दिया। घटना के दौरान काफी भीड़ जमा हो गई और बाकी लड़कों को भी पकड़ लिया। पुलिस ने मनीष और अभिषेक नाम के दो लड़को को अरेस्ट कर लिया है, जो हरियाणा के चखरी ददरी के बताए जा रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि लड़के को गिड़गिड़ाता देख लड़की बोल रही है कि अभी तो तू दोस्तों के साथ मुझे छेड़ रहा था, अब अचानक दीदी बन गई। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान किसी ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है।

Posted by Umar Sharif on Monday, February 26, 2018

Posted by Umar Sharif on Monday, February 26, 2018

लोग मुकदर्शक बन देख रहें

जिस तरह लड़की ने निडर होकर इस मनचले की धुनाई की और पुलिस के हवाले किया। ये घटना दूसरे लड़कियों के लिए प्रेरणा की तरह है। वैसे जब लड़की द्वारा मनचले की पिटाई की जा रही थी तब काफी लोग मूकदर्शक बन घटना को बस देख रहे थे। वहीं इस घटना के काफी देर तक पुलिस नहीं आई, तब युवती ने पुलिस को फोन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *