Video: अमेरिका में एक झील में अचानक आसमान से बरसती दिखाई दीं मछलियां


अमेरिका के उटा प्रांत में हाल ही में एक अजब नजारा देखने को मिला। दरअसल यहां एक झील में अचानक मछलियां आसमान से बरसती दिखाई दीं। इस घटना का मजेदार वीडियो उटा डिविजन ऑफ वाइल्ड लाइफ रिसोर्सेज ने फेसबुक पर भी शेयर किया है। दरअसल यह पूरी घटना एक प्लेन से उटा की इस झील में मछली गिराने की है, जिससे एक पल को ऐसा लगा कि आसमान से मछलियां बरस रही हैं। मछलियों को प्लेन के एक छेद से झील में डाला जा रहा, जिससे ये मछलियां उड़ते हुए झील में गिर रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि “यदि आप उटा की रिमोट झील में मछलियां बरसती देखें तो हैरान मत होना!”

क्या है इसका कारणः दरअसल ऊंचाई पर स्थित इस झील में मछलियां नहीं थी और इन्हें पालने के लिए छोटी-छोटी करीब 1-3 इंच लंबी मछलियों को प्लेन के जरिए झील में डाला गया। प्लेन से मछलियां डालने का कारण यह है कि ऊंचाई पर और रिमोट एरिया में होने के कारण इस झील तक सड़क आदि की सुविधा नहीं है। जिसके चलते यहां मछलियां पहुंचाने में काफी वक्त लगता, जिससे मछलियों के मरने का खतरा था। यही वजह है कि मछलियों को हवाई मार्ग से लाकर झील में छोड़ा गया। उटा वाइल्ड लाइफ रिसोर्सेज का कहना है कि इस तरह मछलियां झील में डालने से करीब 95 प्रतिशत मछलियां जीवित बच गईं।

Aerial Fish Stocking in Utah

If you see flying fish at Utah's remote lakes, don't be alarmed! #FishFriday

Posted by Utah Division of Wildlife Resources on Friday, August 24, 2018

लाइव साइंस डॉट कॉम की खबर के अनुसार, अमेरिका के उटा प्रांत के रिमोट इलाकों में मौजूद करीब 200 झीलों में इसी तरह से मछली पालन के लिए मछलियां झील तक पहुंचायी जाती हैं। फेसबुक पर प्लेन से मछलियां गिराने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं और इसे मजेदार बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *