Happy Govardhan Puja 2017: इन Whatsapp, फेसबुक Images, SMS और ग्रीटिंग्स के जरिए दें अपने प्रियजनों को गोवर्धन पूजा की बधाई

Happy Govardhan Puja 2017 Images, Wishes: दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पर्व मनाया जाता है। इस पर्व के दिन शाम के समय खास पूजा रखी जाती है। बता दें कि इसी दिन श्रीकृष्ण ने आज ही के दिन इंद्र का मानमर्दन कर गिरिराज की पूजा की थी। इस दिन मंदिरों में अन्नकूट किया जाता है। इस दिन गोबर का गोबर्धन बनाया जाता है इसका खास महत्व होता है। इस दिन सुबह-सुबह गाय के गोबर से गोबर्धन बनाया जाता है। यह मनुष्य के आकार के होते हैं। गोबर्धन तैयार करने के बाद उसे फूलों और पेड़ों का डालियों से सजाया जाता है। गोबर्धन को तैयार कर शाम के समय इसकी पूजा की जाती है। पूजा में धूप, दीप, नैवेद्य, जल, फल, खील, बताशे आदि का इस्तेमाल किया जाता है। गोवर्धन में ओंगा यानि अपामार्ग की डालियां जरूर रखी जाती हैं। इन व्हॉट्सऐप, फेसबुक और एसएमएस के जरिए अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं गोवर्धनपूजा की शुभकामनाएं।

मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है,
करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है
पतवार के बिना हे, मेरी नाव चल रही है,
बस होता रहे हमेशा, जो कुछ भी हो रहा हैं।
हैप्पी गोवर्धनपूजा।।

गोकुल का ग्वाला बनकर वो
गैया रोज़ चराता था
ईश्वर का अवतार था वो
लेकिन गाय माता की सेवा करता था
ऐसा महान है यह त्यौहार
जिसने बढ़ाया प्रकृति का मान।
शुभ गोवर्धन पूजा।।

मुरली मनोहर, ब्रिज के दरोहर,
वो नंदलाला गोपाला, बंसी की धुन पर सबके दुख हरने वाला,
सब मिलकर मचाए धूम की कृष्ण आने वाला है।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।।

गोवर्धन की बधाई दें इस बार अपने प्रियजनों को इन शानदार फोटोज के जरिए।लोगों की रक्षा करने को
एक उंगली पर उठाया
उसी कन्हैया की याद दिलाने
गोवर्धन पूजा का दिन है आया।
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं।।

गोकुल का ग्वाला बनकर वो
गैया रोज़ चराता था
ईश्वर का अवतार था वो
लेकिन गाय माता की सेवा करता था
ऐसा महान है यह त्यौहार
जिसने बढ़ाया प्रकृति का मान।
शुभ गोवर्धन पूजा।।

चंदन की खुशबू और रेशम का हार,
सावन की सुगंध बारिश की फुहार
राधा की उम्मीद और कन्हैया का प्यार,
मुबारक हो आपको गोवर्धन पूजा का त्योहार।
आपको और अपके परिवार को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *