India vs England 3rd T20: धोनी ने रच दिया इतिहास, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

India vs England 3rd T20: टीम इंडिया के मिस्टर कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। धोनी एकलौते ऐसे विकेटकीपर बन गए हैं जिसने टी 20 इंटरनेशनल में 50 कैच लपके हैं। धोनी ने ये कारनामा रविवार को इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टी 20 मुकाबले में किया। ये मैच इंग्लैंड के ब्रिस्टल में खेला जा रहा है। धोनी ने अपना 50वां शिकार जेस्सन रॉय को बनाया। 67 रन के स्कोर पर तूफानी बल्लेबाजी कर रहे जेस्सन रॉय को धोनी ने दीपक चाहर की गेंद पर स्टंप के पीछे लपक कर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बता दें कि इससे पहले टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीत इंग्लैंड को बल्लेबाजी के लिए बुलाया।

इंग्लैंड ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए एक बड़े लक्ष्य की ओर कदम बढ़ा लिये। हालांकि धोनी ने तीन कैच पकड़ अंग्रेजों की पारी की गति धीमी कर दी। धोनी ने खबर लिखे जाने तक 52 अंतर्राष्ट्रीय टी 20 विकेट ले इतिहास रच दिया है। धोनी के अलावा ऐसा कारनामा अब तक किसी कीपर ने नहीं किया है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में कुछ और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। धोनी के पास इस मैच में टी-20 में अपने 1,500 रन पूरा करने का मौका होगा। इसके अलावा तीन छक्के लगाते ही वह इस फॉर्मेट में अपने 50 छक्के भी पूरे कर लेंगे।

वहीं भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली इस मैच में 6 रन बनाते ही इंग्लैंड के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी इस लिस्ट में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन का नाम सबसे ऊपर है। मॉर्गन ने भारत के खिलाफ 308 रन बनाए हैं, लेकिन 6 रन बनाते ही कोहली मॉर्गन से आगे निकल जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *