भारतीय मूल की कमला हैरिस रचने जा रही इतिहास, अमेरिकी उपराष्ट्रपति पद पर पहुंचने वाली पहली महिला

एक ओर जहाँ अमेरिकी न्यूज़ एजेन्सी एपी और सीएनएन के बाद अब फॉक्स न्यूज, एबीसी न्यूज ने भी जो बाइडेन को विजेता करार दिया है। वहीं भारतीय मूल की कमला हैरिस उपराष्ट्रपति होंगी।भारतीय मूल की कमला हैरिस ने कई मामलों पर अमेरिका में इतिहास रच दिया है। वो पहली ऐसी महिला हैं जो अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद पर पहुंची हैं। हैरिस पहली अश्वेत महिला हैं जो उपराष्ट्रपति बन रहीं हैं और यह पहली बार ही होगा कि भारतीय मूल से जुड़ी कोई महिला अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद वाला पदभार संभालेंगी।

अमेरिकी चुनाव परिणामों से परदा उठने के बाद कमला हैरिस ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्विटर पर अपना बायो भी बदल लिया है, जिसपर खुद को उन्होंने अमेरिका का उपराष्ट्रपति लिख दिया है। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह चुनाव जो बिडेन और मेरे लिए बहुत अधिक मायने हैं। यह अमेरिका की आत्मा और इसके लिए लड़ने की हमारी इच्छा के बारे में है। हमारे आगे बहुत काम है। आइयें शुरू करें।

गौरतलब है कि कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद के लिए नामित होने वाली भारतीय मूल की पहली अमेरिकी हैं। अमेरिका में शीर्ष पद पर पहुंचने वाली पहली महिला होंगी इसके साथ ही हैरिस इस पद पर पहुंचने वाली पहली दक्षिण एशियाई होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *