Viral Video: शेर और शेरनी से एक साथ भिड़ गया ये साहसी परंतु लंगड़ा कुत्ता, देखिए फिर क्या हुआ

अगर किसी में अटूट आत्मविश्वास हो तो वह कुछ भी कर सकता है। हाल ही में इस बात की मिसाल एक कुत्ते ने पेश की है। चोटिल होने के दौरान भी कुत्ता शेर-शेरनी से जा भिड़ा। वह कई बार दोनों पर हमला करता है और लगातार उन पर भौंकता रहता है। शेर-शेरनी इस दौरान उसकी हरकत पर हैरान रह गए। घटना के दौरान किसी ने कुत्ते की बहादुरी से जुड़ा यह पूरा वाकया रिकॉर्ड कर लिया। यही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने इस पर चोटिल कुत्ते की बहादुरी को सलाम किया है और कहा कि उसका आत्मविश्वास काबिल-ए-तारीफ था। शेर भी उसके जज्बे को देखकर हैरान रह गए। घटना से जुड़ा वीडियो बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। शनिवार (13 जनवरी) को उन्होंने अपने टि्वटर अकाउंट पर उसी कुत्ते से जुड़ा वीडियो डाला। उन्होंने इसके साथ लिखा, “इसे कहते हैं जान में दम। क्या कमाल का आत्मविश्वास है!”

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह मामला तंजानिया का है। यहां वाइल्ड लाइफ जोन में जानवर खुले घूमते हैं। शेर-शेरनी भी वहां मौजूद थे, जिसके बाद कुत्ते ने आकर उनपर हमला बोल दिया था। 59 सेकेंड्स की इस वीडियो क्लिप में शेर-शेरनी मैदान में लेटे होते हैं। अचानक वहां एक कुत्ता आ जाता है। वह लंगड़ा कर चल रहा होता है। शेर-शेरनी के पास पहुंचते ही वह भौंकता है और उन पर हमला करता है। शेर-शेरनी उसकी इस हरकत पर हैरान रह जाते हैं। वे पहले तो पीछे हट जाते हैं। बाद में उसे खड़े होकर देखने लगते हैं। कुत्ता इस दौरान बार-बार उन पर हमले करता है, मगर वे उसे गौर से निहारते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *