एक मीटर लंबा लिंग और 5 किलो का अंडकोष! डॉक्टर ने दी नई जिंदगी

दुनियाभर में ऐसे कई लोग हैं जो रहस्यमयी बीमारी की वजह से जूझ रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक शख्स के बारे में बता रहे हैं जिसे एक अजीबोगरीब बीमारी ने घेर लिया था। 20 साल की उम्र में 3 फीट का पेनिस और 5 किलोग्राम का अंडकोष(टेस्टिकल्स) हो जाने की वजह से इस शख्स की जिंदगी नर्क से बदतर हो चुकी थी। हम बात कर रहे हैं केन्या के कीबीगोरी के रहने वाले होरेस ओवीताई ओपियो की। ओपियो को ऐसी रहस्मयी बीमारी ने घेर लिया था जिसकी वजह से उनकी जिंदगी के कई महत्वपूर्ण साल एकांत में बीत गए। शर्म की वजह से लोगों से मिलना-जुलना ना के बराबर ही होता था। लेकिन सिर्फ एक फेसबुक पोस्ट ने ओपियो की जिंदगी बदलकर रख दी और उसे नर्क से छुटकारा मिल गया। आइए बताते हैं कैसे।

ओपियो को 10 साल की उम्र में अपने गुप्तांगों में सूजन का पता चला था। परिवार की माली हालत ठीक ना होने की वजह से ओपियो को किसी बड़े डॉक्टर के पास ले जाना मुश्किल था। इसलिए उसे कम फीस वाले डॉक्टर्स के पास ले जाया गया। लेकिन जो भी डॉक्टर उसकी हालत को देखता हैरान रह जाता। कई डॉक्टर्स इस बीमारी को बिल्कुल भी समझ नहीं पाए थे।

20 साल की उम्र तक इस शख्स की बीमारी इतनी बढ़ गई थी कि उसका पेनिस, अंडकोष की थैली में ही जाकर मिल गया था और उसका गुप्तांग सूजकर 10 गुना से भी बड़ा हो गया था। उसके लिए कपड़े पहनना तो दूर चलना भी मुश्किल हो गया था। यहां तक कि ओपियो ने अपनी बीमारी की वजह से स्कूल भी छोड़ दिया था। लेकिन ओपियो के पड़ोसी की एक फेसबुक पोस्ट ने उसकी जिंदगी बदलकर रख दी।

ओपियो के पड़ोसी ने उसके टेस्टिकल्स की तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट कर मदद मांगी थी। फेसबुक पोस्ट देखकर कई लोग ओपियो की मदद के लिए आगे आए। ओपियो के पास सर्जरी के लिए पैसे जमा हो गए और डॉक्टर्स ने ओपियो की दो सफल सर्जरी की। पहली सर्जरी में बढ़े हुए टेस्टिकल्स यानी अंडकोष को हटाया गया और दूसरी सर्जरी में उसके पेनिस को नॉर्मल साइज में लाया गया।

अब ओपियो नॉर्मल जिंदगी जी रहा है। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर्स का कहना है कि वो अब आम लोगों की तरह घूम सकता है, दौड़ सकता है, स्विम कर सकता है और तीन महीने बाद सेक्स भी कर सकता है। खुद को नॉर्मल देख ओपियो इसे अपनी दूसरी जिंदगी मानता है और वो जल्द ही शादी करना चाहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *