करवा चौथ 2017 चाँद समय: जानिए कब निकलेगा चांद, क्‍या है मुहूर्त और पूजा विधि

देश में 8 अक्टूबर (रविवार) को बड़ी धूम-धाम से करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। सुबह से शादीशुदा महिलाएं सजधज कर पूजा कि तैयारियों में जुट गई हैं। करवा चौथ को करक चतुर्थी के रूप में भी जाना जाता है। करवा या करक का मतलब होता है एक मिट्टी के बर्तन का उपयोग जिसमें एक महिला चंद्रमा को अरघ्य (भेंट) देती है। हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक यह त्यौहार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। रविवार को करवा चौथ की पूजा करने का कुल समय 1 घंटे 14 मिनट होगा। पूजा चतुर्थी तिथि 8 अक्टूबर को 04:58 बजे शुरू होगी और चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर को 02:16 बजे समाप्त हो जाएगी।

इस त्यौहार को मुख्य रूप से भारत के उत्तरी भाग में मनाया जाता है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं बिना भोजन किए भगवान से पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं सूरज निकलने से पहले उठकर सरगी खाती हैं। इसके बाद पूरे दिन बिना पानी पीए पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती हैं। शाम के समय महिलाएं रंगीन चमकदार कपड़े पहनकर हाथों में मेहंदी लगाकर चांद निकलने का इंतजार करती है।

महिलाएं दिन में भगवान शिव, गणेश, कार्तिकेय और देवी पार्वती की पूजा करती है। पूजा करने के बाद महिलाएं अपनी सास को करवे में दाल-चावल भेंट करती है। गर्भवती महिला के लिए के यह उपवास रखना आसान नहीं होता है। इससे बच्चे की हेल्थ पर असर पड़ता है। उपवास करने वाली महिलाएं सुबह जल्दी सर्गी के साथ एक दूध का गिलास ले सकती हैं। नारियल पानी पी सकती हैं। इसके साथ ही अधिक शर्करा और नमक के साथ उच्च-कैलोरी और वसा युक्त खाने से बचना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *