कपिल देव के बर्थडे पर वीरेंद्र सहवाग ने किया ऐसा ट्वीट कि जीत लिया लोगों का दिल
भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े ऑलराउंडर कपिल देव का आज जन्मदिन है। 6 जनवरी, 1959 को चंडीगढ़ में जन्में कपिल देव भारत के सबसे कामयाब कप्तानों में शुमार किए जाते हैं। कपिल की कप्तानी में ही भारत ने पहली बार 1983 में वर्ल्ड कप जीता। कपिल ने इस मिथ को भी तोड़ा कि भारत से तेज गेंदबाज नहीं आते। वह नियमित 140 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंका करते थे। कपिल देव के जन्म दिन पर तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग
» Read more