लालू की करीबी इस चीफ सेक्रेटरी को मिलना था सेवा विस्तार, पर भाजपाई मुख्यमंत्री ने थमा दिया कारण बताओ नोटिस
झारखंड के भाजपाई मुख्यमंत्री रघुबर दास ने राज्य की चीफ सेक्रेटरी राजबाला वर्मा को कारण बताओ नोटिस भेजने का फरमान जारी किया है। मुख्यमंत्री ने साल 2017 के आखिरी दिन रविवार (31 दिसंबर) की रात में कार्मिक विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे को आदेश दिया कि वो अविलंब मुख्य सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगे कि साल 1990-91 के दौरान जब वो पश्चिमी सिंहभूम की उपायुक्त थीं तब उन्होंने चारा घोटाले में लापरवाही क्यों बरती थी और उस मामले में क्यों नहीं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाय?
» Read more