दहेज की बलि चढ़ी एक और विवाहिता, तेजाब पिलाकर मार डाला
दिल्ली से सटे फरीदाबाद जिले के पल्ला इलाके में दहेज की खातिर एक विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया गया. पीड़ित के पिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने महिला को तेजाब पिलाकर मौत की नींद सुला दिया. पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. बिहार के जिले समस्तीपुर निवासी सज्जन झा ने अपनी बेटी प्रीति की शादी 2012 में फरीदाबाद के एक युवक संग की थी. उन्होंने अपनी बेटी की शादी में हैसियत के हिसाब से 10 लाख रुपये खर्च किये
» Read more