बोल नहीं पाए कन्नड़ तो साथियों को बुलाकर दो कश्मीरियों पर किया हमला, कार को भी किया तहस-नहस
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कन्नड़ भाषा नहीं बोलने को लेकर एक कश्मीरी छात्र और उसके भाई पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना 11 दिसंबर पहले की है और मंगलवार (19 दिसंबर) को सामने आई। उत्तरी बेंगलुरु के पुलिस उपायुक्त चेतन सिंह राठौड़ ने बताया, ‘‘ हमने कश्मीरी लड़कों पर हमला करने पर महेश और हरीश नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया है।’’ पुलिस ने कहा कि महेश एक फैशन डिजाइनर है जबकि हरीश चालक है। पीड़ितों के
» Read more