UP नगर निकाय चुनाव नतीजे 2017: निकाय चुनावों में बजा बीजेपी का डंका, 16 में से 14 नगर निगमों में मिली जीत
UP Nagar Nigam Election/Chunav Result 2017: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के परिणाम लगभग आ चुके हैं। यहां पर हम आपको बता रहे हैं कि 16 नगर निगमों में कौन जीता। भाजपा 16 में से 14 सीटें जीतने की ओर बढ़ रही है। लखनऊ की मेयर की कुर्सी पर पहली बार एक महिला बैठेगी। यहां से संयुक्ता भाटिया को जीत मिली है। फिरोजाबाद से बीजेपी उम्मीदवार नूतन राठौर ने जीत दर्ज की है। वहीं आगरा से भाजपा उम्मीदवार नवीन जैन मेयर होंगे। कानपुर में भी भाजपा प्रत्याशी प्रमिला पांडे जीत गई हैं।
» Read more