डीडीए ने निकाला 12 हजार फ्लैटों का ड्रॉ
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने गुरुवार को 12 हजार से ज्यादा फ्लैटों के लिए ड्रॉ निकाला। इन फ्लैट्स के लिए डीडीए को 46,000 से ज्यादा आवेदन मिले थे। विकास सदन में यह ड्रॉ प्रक्रिया पूरी हुई। डीडीए ने कुल 12,617 फ्लैटों को चार आय वर्ग श्रेणियों में बांटा है। कुल चार चरणों में पूरा किए गए लकी ड्रॉ के बाद सबसे पहला आवंटन दिव्यांग आवेदक नागेश्वर राव को द्वारका में (एचआइजी फ्लैट) किया गया। भूतल पर आरक्षित कोटे के तहत दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी गई है। वहीं अनुसूचित जाति
» Read more