स्मार्ट सिटी बनेगा गाजियाबाद: योगी

उत्तर प्रदेश में आगामी निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के सिलसिले में गाजियाबाद पहुंचे जहां उन्होंने लोगों से उनकी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए घोषणा की। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित किया जाएगा और रेहड़ी-पटरी वालों का पंजीकरण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार किया। मुजफ्फरनगर रैली के बाद मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से गाजियाबाद में घंटाघर मैदान में पहुंचे जहां उन्होंने विरोधी पार्टी पर निशाना साधा और अपनी

» Read more

पद्मावती विवाद: अब नया दावा, पाकिस्तान से आई कॉल, करणी सेना चीफ की हत्या की दी धमकी

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ के विरोध में प्रर्दशन कर रहे करणी सेना के राजस्थान चीफ महिपाल सिंह मकराना को कथित तौर पर पाकिस्तान से धमकी दी गई है। मकराना ने कहा, ‘पाकिस्तान के किसी नंबर से मुझे फोन किया गया। उन्होंने कहा कि वो करणी सेना प्रमुख लोकेंद्र सिंह कलवी की हत्या कर देंगे। फोन पर मुझसे कहा गया कि मैं पद्मावती के खिलाफ अपना विरोध बंद कर दूं।’ मकराना के अनुसार कराची से आए फोन से 1993 जैसे धमाके कराने की भी धमकी दी गई। कथित फोन

» Read more

हरियाणा की व्यायामशालाओं पर नेताओं की जुबानी कसरत

हरियाणा सरकार द्वारा योग गुरु रामदेव के संस्थान पतंजलि के साथ मिलकर प्रदेश के सभी गावों में खोली जाने वाली व्यायामशालाएं और योग केंद्र हकीकत से कोसों दूर हैं। जबकि तीन वर्ष के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री, खेल मंत्री समेत तमाम मंत्री सार्वजनिक मंच से इसका खूब प्रचार-प्रसार करते रहे हैं। इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प बात यह है कि नेताओं के सभी दावे हकीकत से कोसों दूर हैं। यह है प्रोजेक्ट हरियाणा सरकार ने योगगुरु रामदेव को योग का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करते हुए प्रदेश के सभी 90

» Read more

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, विधायक जेठा सोलंकी ने साथ छोड़ा

गुजरात में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सत्तारूढ़ भाजपा को झटका देते हुए कोडिनार सीट से भाजपा विधायक जेठा सोलंकी ने शनिवार को पार्टी छोड़ दी और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उनका आरोप है कि भाजपा शासन में दलितों ने ‘अत्याचारों’ का सामना किया है। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी द्वारा नियुक्त संसदीय सचिवों में से एक सोलंकी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। संसदीय सचिवों को उपमुख्यमंत्री के बराबर समझा जाता है और माना जाता है कि वे मंत्रियों की मदद करते हैं। दलित नेता ने कहा कि

» Read more

मूडीज रेटिंग सुधार पर सरकार के उत्साह की चिदंबरम ने उड़ाई खिल्ली

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने मूडीज के रेटिंग बढ़ाने पर सरकार के उत्साहित होने की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि कुछ महीने पहले इसी सरकार ने इस रेटिंग एजंसी के तौरतरीकों पर सवाल उठाए थे। टाटा लिटरेचर लाइव में उन्होंने यह बात कही। शक्तिकांत दास (आर्थिक मामलों के पूर्व सचिव) ने मूडीज के रेटिंग के तरीके पर सवाल उठाते हुए लंबा पत्र लिखा था। उन्होंने मूडीज के रेटिंग के तरीके को कमजोर बताते हुए सुधार करने की मांग की थी।  मूडीज के तेज वृद्धि का हवाला दिए जाने के

» Read more

यूपी: पद्मावती पर बैन की मांग के बीच दीपिका, भंसाली के सिर काटने पर इनाम रखने वाले पर मुकदमा हुआ दर्ज

‘पद्मावती’ को लेकर फिल्म निमार्ता-निर्देशक संजय लीला भंसाली व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का सिर काटने वाले को पांच करोड़ रुपये देने का ऐलान करने वाले अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक सोम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ मेरठ के थाना नौचंदी में मुकदमा दर्ज हुआ है। एसओ नौचंदी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि एफआईआर आईपीसी की धारा 115 और 505 के तहत दर्ज कर अभिषेक सोम की तलाश की जा रही है। आरोपी शास्त्रीनगर में रहता है। इस मामले में आरोपी पर

» Read more

Miss World 2017 Winner: ब्यूटी विद ब्रेन हैं मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर, देखिए उनकी खूबसूरत PHOTOS

हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड-2017 का ताज पहनने के साथ ही भारत का नाम रोशन कर दिया है। 20 साल की मानुषी मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली 6वीं भारतीय महिला हैं। इस खिताब के साथ ही उन्होंने इतिहास रचते हुए भारत को एक बार फिर गौरवांवित होने का मौका दिया है। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम/manushi_chhillar)   मिस वर्ल्ड 2017 के ग्रेंड फिनाले का आयोजन 18 नवंबर 2017 (शनिवार) को चीन के सान्या सिटी एरिना में किया गया। मिस वर्ल्ड की इस प्रतियोगिता में 121 देशों के प्रतिभागियों ने

» Read more

Miss World 2017 Winner: मानुषी छिल्लर के इस जवाब ने जीत लिया सबका दिल, देखिए कॉन्टेस्ट की PHOTOS

Miss World 2017: भारत ने 2017 का मिस वर्ल्ड खिताब अपने नाम किया है। शनिवार को हरियाणा के झज्जर मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड बनीं। यह प्रतियोगिता चीन में आयोजित हुई, जिसमें 118 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। भारत ने ऐसा कर छठी बार यह खिताब अपने नाम किया है।   Miss World 2017: मानुषी से पहले भारत की पांच अन्य सुंदरियां यह प्रतियोगिता जीत चुकी हैं, जिसमें रीता फारिया, ऐश्वर्या राय, युक्ता मुखी, डायना हेडन और प्रियंका चोपड़ा शामिल हैं। (सभी फोटोजः फेसबुक/मिस वर्ल्ड) Miss World 2017: भारत ने 2017

» Read more

‘पद्मावती’ को मिला हॉलीवुड से समर्थन, एक्ट्रेस रूबी रोज ने दीपिका के लिए कही यह बड़ी बात

संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावती’ को लेकर जारी विवाद में जहां बॉलीवुड के कलाकार फिल्म को समर्थन दे रहे हैं तो वहीं अब हॉलीवुड के कलाकार भी आगे आते हुए दिखाई दे रहे हैं। हॉलीवुड अभिनेत्री रूबी रोज ने पद्मावती को लेकर चल रहे विवाद के बीच दीपिका पादुकोण का समर्थन किया है। रूबी रोज ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं यह पढ़कर एकदम स्तब्ध हूं कि मेरी दोस्त किन परिस्थितियों से गुजर रही हैं लेकिन मैं उनके साहस और हिम्मत को देखकर हैरान हूं।’ हॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं जितनी

» Read more

दूसरों के लिए दे दी जान, आत्मघाती हमलावर को गले लगाकर धमाके में उड़ गया पुलिसवाला

अफगानिस्तान के काबुल में गुरुवार को विस्फोट हुआ था। चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच आत्मघाती हमलावर आ पहुंचा। हालात और भयावह होते, उससे पहले एक बहादुर पुलिस वाला वहां आ पहुंचा। पुलिस वाले ने नागरिकों की जान बचाने के लिए उसे कस कर गले लगा लिया। हमलावर ने इसके बाद विस्फोट से खुद को उड़ा लिया, जिसमें उसकी भी जान चली गई। हादसे में 14 लोगों की मौत हुई और 18 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। अच्छी बात यह रही कि पुलिस वाले की जांबाजी के चलते विस्फोट में ज्यादा

» Read more

PHOTOS: प्रियंका चोपड़ा ने जब साबित किया, बिकिनी में उनके जैसा कोई नहीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा यूं तो इन दिनों किसी भी भारतीय फिल्म में नजर नहीं आ रही हैं लेकिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी ही रहती हैं। हम आज आपको प्रियंका की बिकिनी वाली वह तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में नजर आई थीं। प्रियंका की आखिरी हिंदी फिल्म जय गंगाजल थी जिसमें वह एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाती नजर आई थीं।   प्रियंका इन दिनों

» Read more

VIDEO: T20 क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने केरॉन पोलार्ड, अब सिर्फ क्रिस गेल ही आगे

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज केरॉन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में अनोखा मुकाम हासिल कर लिया है। अब वह टी20 क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। नंबर एक पर उनके हमवतन क्रिस गेल हैं, जो अब तक 772 छक्के जड़ चुके हैं। बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2017 में ढाका डायनामाइट्स और राजशाही किंग्स के बीच खेले गए मैच में पोलार्ड ने यह कारनामा किया। बीपीएल 2017 में यह इस अॉलराउंडर की दूसरी हाफ सेंचुरी है। वहीं गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें काफी

» Read more

Miss World 2017 Winner: 17 साल बाद भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता ताज

Miss World 2017 Winner, Manushi Chhillar: भारत की मानुषी छिल्लर ने 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीत लिया है। चीन के सान्या शहर में आयोजित मिस वर्ल्ड 2017 कॉम्पीटिशन में हरियाणा की रहने वाली मिस इंडिया मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। भारत के लिए साल 1966 में पहली बार रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड खिताब जीता था। इसके बाद साल 1994 में एेश्वर्या राय, 1997 में डायना हेडन, 1999 में युक्ता मुखी और साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह खिताब अपने नाम

» Read more

गुजरातः वड़ताल में स्वामीनारायण मंदिर के संत की हत्या, फैली सनसनी

गुजरात के वड़ताल में स्वामीनारायण मंदिर के संत की हत्या हो गई। न्यूज 18 के मुताबिक, धर्मतनय स्वामी की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी मिलते ही मामले के बारे में पुलिस को सूचित किया गया। संत का शव उनके निवास के कमरे से बरामद किया गया है। घटना को किसने अंजाम दिया यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।  

» Read more

दरिंदों की तिकड़ी: 14 साल की लड़की को नशा देकर 20 लोगों से बनवाए शारीरिक संबंध, ऑनलाइन विज्ञापन से बुलाते थे कस्टमर

स्कूल में पढ़ने वाली 14 साल की लड़की को पहले किडनैप किया गया, जबरन ड्रग्स के नशे में रखा गया और फिर 20 लोगों के साथ सेक्स करने पर मजबूर किया गया। यह घटना सुनने में या पढ़ने में जितनी भयानक लग रही है, उससे कई ज्यादा इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली है। इस अपराधिक घटना को इंग्लैंड के बीचों बीच बसे शहर कोवेंट्री में रहने वाले तीन लड़कों ने अंजाम दिया है, जिनकी उम्र भी 20-21 साल से ज्यादा नहीं है। मंगलवार को कोर्ट ने इन तीनों लड़कों को

» Read more
1 1,212 1,213 1,214 1,215 1,216 1,617