पैराडाइज पेपर्स -बहु-एजंसी समूह करेगा जांच
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सोमवार को कहा कि सरकार ने पैराडाइज पेपर्स के मामलों में जांच का निर्देश दिया है और बहु-एजेंसी समूह (एमएजी) सामने आए ताजा दस्तावेजों की जांच की निगरानी करेगा। बरमूडा की एक विधि सलाहकार कंपनी के कंप्यूटर से उड़ाए गए इन दस्तावेजों में कई भारतीय इकाइयों और हस्तियों के विदेशों में निवेश का उल्लेख है। पैराडाइज दस्तावेजों में केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा और अभिनेता अमिताभ बच्चन सहित 714 भारतीयों और इकाइयों के नाम हैं। सीबीडीटी ने कहा है कि देश भर में आयकर विभाग
» Read more