डीएमके प्रमुख करुणानिधि से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, हाथ थामकर बैठे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रमुक अध्यक्ष एम करुणानिधि से चेन्नई में गोपालपुरम स्थित उनके आवास पर सोमवार को मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बैठक चली। मोदी द्रमुक अध्यक्ष के बगल में बैठे और उनका हाथ थामे रहे। इससे पहले द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष और करुणानिधि के बेटे एम के स्टालिन ने गेट पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया और उन्हें एक लाल शॉल देकर सम्मानित किया। मोदी के साथ राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, जहाजरानी राज्यमंत्री पी. राधाकृष्णन और प्रदेश भाजपा प्रमुख तामिलीसाई सुंदरराजन
» Read more