नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच क्या हुई बात, जानिए यहां
न्यूयार्क सिटी में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन कर शोक जताया और दोनों नेताओं ने एक साथ मिल कर, आतंकवाद का मुकाबला करने का संकल्प जताया। वाइट हाउस ने आज यह जानकारी दी। न्यूयार्क सिटी में कल एक व्यक्ति ने बाइक चालकों और पैदल चलने वालों के लिए तय रास्ते पर ट्रक घुसा दिया था जिससे आठ लोगों की मौत हो गई थी और करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए थे। अमेरिका ने इसे आतंकी हमला करार दिया है।
» Read more