राष्‍ट्रीय व्‍यंजन नहीं बनने जा रही ‘मुगलों की पसंदीदा’ खिचड़ी, ढाई हजार साल पुराना है इसका इतिहास

बुधवार  (एक नवंबर) को अचानक ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैल गयी कि नरेंद्र मोदी सरकार खिचड़ी को राष्ट्रीय पकवान घोषित करने वाली है। देखते ही देखते ही खिचड़ी के इतिहास, भूगोल और समाजशास्त्र को लेकर मीडिया में बयान और लेख छपने लगे। इस अफवाह ने इतना जोर पकड़ लिया कि बुधवार रात को देश की खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर को इसका खंडन करना पड़ा। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने साफ किया कि खिचड़ी को केवल #WorldFoodIndia फेस्टिवल में रिकॉर्ड फूड के तौर पर शामिल किया गया है। जाने-माने कुक संजीव

» Read more

श‍िवसेना ने पोस्‍टर जारी कर भाजपा को बताया भ्रष्‍टाचारी, ममता बनर्जी से म‍िले उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने एक बार फिर उस पर निशाना साधा है। इस बार शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी को ‘भ्रष्टाचारी’ बताया है। शिवसेना ने बुधवार को ‘घोटालेबाज भाजपा’ नाम से अपने कार्यकर्ताओं को एक बुकलेट बांटी है। वहीं दूसरी ओर गुरुवार को शिवसेना प्रमुख अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की है, जिससे राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। इस मुलाकात में उद्धव के साथ उनके बेटे आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे। बता

» Read more

यूपीः बदायूं में रेप के दौरान विधवा भाभी ने रोका, देवर ने जला दिया जिंदा

उत्तर प्रदेश के बदायूं में बुधवार रात को बड़ी वारदात हुई। रेप का विरोध करने पर विधवा को जिंदा जला दिया गया। घटना के बाद आरोपी देवर फरार हो गया। परिजन ने इस मामले की शिकायत की है। पुलिस उसी के आधार पर आरोपी को तलाश रही है। इस्लाम नगर के गांव लभारी की मढ़इया में वेदराम मौर्य रहते हैं। उनके बेटे जसवीर की तीन साल पहले मौत हो चुकी है, जिसकी पत्नी नीलम (27) ढाई साल के बेटे संग ससुराल में रहती थी। घर में देवर जितेंद्र भी रहता

» Read more

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ने यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर इस्तीफा दिया

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री माइकल फालन ने अनुचित यौन बर्ताव के आरोपों को लेकर आज इस्तीफा दे दिया। उनके इस कदम से प्रधानमंत्री टेरीजा मे कैबिनेट में फेरबदल करने की स्थिति का सामना करने को मजबूर हो गई हैं। फालन (65) ने ब्रिटेन के रक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देते हुए कहा है कि उनका व्यवहार उम्मीद किये जाने वाले उच्च मानदंड से निम्नतर रहा होगा। दरअसल, उनके बारे में यह खुलासा हुआ कि उन्होंने बरसों पहले एक पत्रकार के साथ अवांछित हरकत की थी।  उन्होंने मे को लिखे अपने

» Read more

पेड़ से उलटा लटकाया और पीट-पीट कर मार डाला, देखते रहे पुलिसवाले, वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो पिछले 4-5 दिनों से वायरल हो रहा है। ये वीडियो महाराष्ट्र के थाणे का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स को पेड़ से उल्टा लटका कर कुछ लोग बड़ी बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। इस वीडियो में जो बात सबसे ज्यादा हैरान करने वाली नजर आ रही है वो ये है कि जब लोग इस शख्स को पीट रहे हैं तब वहीं पर वर्दी पहने दो पुलिसवाले भी खड़े हैं। ये पुलिसवाले वहीं मूकदर्शक बनकर इस घिनौनी वारदात

» Read more

भारत ने लद्दाख में दुनिया की सबसे ऊंची सड़क बनाई

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने जम्मू कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में मोटर वाहन चलने लायक दुनिया की सबसे ऊंची सड़क बनाई है। यह सड़क 19,300 फुट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित ‘उमंिलगला टॉप’ से होकर गुजरती है।  बीआरओ की ‘हिमांक परियोजना’ के तहत यह कामयाबी हासिल की गई।  बीआरओ के प्रवक्ता ने बताया कि यह लेह से 230 किमी दूर हानले के पास स्थित है। चिसुमले और देमचक गांवों को जोड़ने वाली 86 किमी लंबी सड़क रणनीतिक महत्व की है। ये गांव पूर्वी क्षेत्र में भारत – चीन सीमा

» Read more

Dev Diwali 2017: जानिए किस दिन देव मनाएंगे दिवाली, क्या है इस दिन का महत्व

देव दिवाली कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन यानि दिवाली से ठीक 15 दिन बाद मनाई जाती है। हर त्योहार देश के हर कोने में मनाया जाता है लेकिन कुछ त्योहार हैं जो विशेषकर किसी राज्य से जुड़े होते हैं। इसी तरह देव दिवाली का महत्व विशेषकर भारत की सांस्कृतिक नगरी वाराणसी से जुड़ा है। इस दिन काशी के रविदास घाट से लेकर राजघाट तक लाखों दिए जलाए जाते हैं। इस दिन माता गंगा की पूजा की जाती है। इस दिन गंगा के तटों का नजारा बहुत ही अद्भुत होता

» Read more

स्पॉट फिक्सिंग: श्रीसंत का बड़ा धमाका, बोले- पुलिस ने कई प्लेयर्स का किया था जिक्र, कुछ अब भी खेल रहे क्रिकेट

स्पॉट फिक्सिंग का आरोप झेल चुके भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी श्रीसंत का कहना है कि इस मामले में कई और खिलाड़ियों के नाम शामिल थे, लेकिन बीसीसीआई उन्हें बचा रही है। अंग्रेजी न्यूज चैनल रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू श्रीसंत ने बीसीसीआई पर आरोप लगाया कि इस मामले में जिन अन्य खिलाड़ियों के नाम थे, उन्हें बीसीसीआई ने शह क्यों दे रखी है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर रही मुदगल कमेटी की रिपोर्ट में करीब 13 और खिलाड़ियों के नाम थे, जिनमें से कई तो अभी भी क्रिकेट

» Read more

आर्मी चीफ ने खोला राज, रेलवे के ब्रिज बनाने के लिए क्यों हुए तैयार

भारतीय सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने बड़े राज से पर्दा उठाया है। उन्होंने कहा है कि मुंबई में उन्होंने सेना को तीन रेलवे ब्रिज बनाने के निर्देश इसलिए दिए थे, ताकि सेना की छवि पर अच्छा असर पड़े। वह यह बताना चाहते थे कि सेना संकट के समय में लोगों की मदद के लिए हमेशा खड़ी रहती है। वह खर्चीले विज्ञापनों के बजाय लोगों की मदद करके उनके बीच सेना के प्रति जागरूकता फैलाना चाहते थे। सेना प्रमुख ने एक बिजनेस अखबार से कहा कि ‘नो योर आर्मी’ (अपनी

» Read more

लोगों में गुस्सा, गुजरात चुनाव भाजपा के लिए एक ‘‘चुनौती’’: शत्रुघ्न सिन्हा

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि लोगों में जीएसटी एवं नोटबंदी को लेकर गुस्सा है और यह बात साफ है कि गुजरात विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए महज ‘चुनाव’ नहीं बल्कि एक ‘चुनौती’ है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की एक किताब पर आयोजित पैनल चर्चा में सिन्हा ने तिवारी के साथ मंच साझा करते हुए आर्थिक मुद्दों पर अपनी टिप्पणियों का बचाव किया और कहा कि ‘‘अगर एक वकील वित्तीय मामलों की बात कर सकता है, अगर एक टीवी अभिनेत्री मानव संसाधन विकास मंत्री बन सकती हैं

» Read more

कानून के दायरे में था विराट कोहली का वॉकी-टॉकी यूज़ करना, जानें क्या कहते हैं ICC के नियम

बुधवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ खेले गए पहले सीरीज़ के पहले टी20 मुकाबले में विराट कोहली डगआउट में बैठकर वॉकी-टॉकी इसल्तेमाल करते नजर आए थे। इसकी फुटेज सामने आने के बाद मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक में चर्चा थी कि आईसीसी कोहली पर कार्रवाई कर सकती है। इस कार्रवाई के पीछे हवाला दिया गया कि आईसीसी के नियमानुसार खिलाड़ियों व सपोर्ट स्‍टाफ को वॉकी-टॉकी इस्‍तेमाल करने की अनुमति है। ड्रेसिंग रूम के भीतर मोबाइल फोन पर पाबंदी है। हालांकि आईसीसी के 4.3.1 पॉइंट

» Read more

माइंड गेम्स पर लिख रहे हैं सौरव गांगुली किताब, बताया- उबाऊ काम

गांगुली माइंड गेम्स पर लिख रहे हैं किताब कोलकाता, एक नवंबर (भाषा) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली खेल स्पर्धाओं में माइंड गेम्स पर किताब लिख रहे हैं। हालांकि उनका मानना है कि किताब लिखना काफी उबाऊ काम है, जिस कारण वह आत्मकथा लिखने से हतोस्ताहित हो रहे हैं।  एक किताब के विमोचन के मौके पर गांगुली ने कहा, ‘‘ बैठ कर किताब लिखना, किसी से लिखवाना, फिर उसकी खामियों को सुधारना और यह सुनिश्चित करना कि प्रकाशक के पास वह सही समय पर पहुंचे। यह काफी उबाऊ काम

» Read more

प‍िता कोर्ट में थे चपरासी, बेटी बनी जज, पर पर‍िवार चाह कर भी नहीं बता पा रहा खुशखबरी

साल 2013 में सिविल कोर्ट से चपरासी की नौकरी करते हुए रिटायर हो चुके जगदीश साह इस समय जवाहरलाल नेहरू भागलपुर मेडिकल कालेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। इस समय उनके घरवाले चिंतित भी है तो वहीं खुश भी। चिंता में इसलिए है कि घर का मुख्या बीती 25 अक्तूबर से गंभीर बीमारी से पीड़ित है और आईसीयू में भर्ती है। खुशी इस बात की है कि उसकी बेटी जूली न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा पास कर जज बन गई है। उसका रिजल्ट बुधवार को ही आया है। हालांकि इस खुशी की खबर

» Read more

अमृतसर जेल में पैदा हुई पाकिस्तानी लड़की, मां के साथ हुई रिहा, कहा- थैंक्यू मोदी जी!

पाकिस्तानी महिला फातिमा अपनी बेटी और बहन के साथ करीब 10 साल बाद पंजाब के अमृतसर की सेंट्रल जेल से रिहा हुई हैं। फातिमा और उसकी बहन मुमताज को एक दशक पहले तस्करी के आरोप में सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया था। फातिमा की बेटी हिना का जन्म जेल में ही हुआ था और वो यहीं पर पली बढ़ी हैं। अब वे अटारी बोर्डर के जरिए पाकिस्तान में स्थित अपने घर जाने के लिए रिहा हो गई हैं। फातिमा ने कहा, ‘मैं चाहती हूं कि पाकिस्तान में कैद भारतीय नागरिक को

» Read more

उत्तर प्रदेश: जहरीला बिस्कुट खाने से सौ बच्चे बीमार, 45 की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के दीन दयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय में ज़हरीला बिस्कुट खाने से आज सौ बच्चे बीमार हो गये।  जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि रात आठ बजे सभी सौ बच्चों को दस एम्बुलेंस की मदद से महाराजा बलवंत ंिसह सरकारी अस्पताल लाया गया जहाँ 45 बच्चों की हालत गंभीर बतायी गयी है। उन्होंने बताया कि रयाँ इलाके में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित उक्त विद्यालय में शाम छह बजे बच्चों को बिस्कुट खाने को दिया गया था, जिसे खाने के थोड़ी देर बाद बच्चों

» Read more
1 1,287 1,288 1,289 1,290 1,291 1,617