VIRAL VIDEO: नंगा होकर लोगों के घरों में चोरी करने जाता था यह शख्स, पुलिस को बताई ये वजह

आजकल के चोर काफी स्मार्ट हो गए हैं। वह चोरी करने के ऐसे-ऐसे तरीके खोज निकालते हैं, जिसकी आम आदमी शायद कल्पना भी ना कर सकें। चीन में चोरी करने का एक चोर ने ऐसा तरीका खोज निकाला है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यह चोर चोरी करने से पहले पूरी तरह से नंगा हो जाता है और इसके बाद लोगों के घरों में जाकर चोरी को अंजाम देता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर इस चोर का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में

» Read more

दिल्‍ली पुलिस ने कन्‍हैया कुमार को किया गिरफ्तार, पीएमओ में डायरेक्‍टर होने का रचता था ढोंग

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक शख्स को जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी खुद को पीएम ऑफिस में डायरेक्टर बताता था। उसने अपने विजिटिंग कार्ड में एड्रेस के तौर पर पीएम रूम नंबर 52 भी लिखा रखा रखा था। आरोपी की पहचान कन्हैया कुमार उर्फ डॉक्टर केके कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने कन्हैया को मंगलवार (31 अक्टूबर) को गिरफ्तार किया है। बाद में उसे दस दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया गया। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है

» Read more

बाबा रामदेव की पतंजलि को 4500 एकड़ जमीन देने पर कोर्ट ने मांगा जवाब, प्लॉट पर अभी कुछ नहीं करने का ऑर्डर

स्‍वामी रामदेव से जुड़ी पतंजलि योग लिमिटेड को नोएडा में ‘फूड पार्क’ स्‍थापित करने के लिए दी गई 4,500 एकड़ जमीन पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यथास्थिति बरकरार रखने के आदेश दिए हैं। मंगलवार को हाई कोर्ट ने यमुना एक्‍सप्रेसवे अथॉरिटी से पूछा कि क्‍या फूड पार्क स्‍थापित करने के लिए रामदेव, उनके किसी सहयोगी या उनकी कंपनी को परोक्ष-अपरोक्ष रूप से जमीन आवंटित की गई थी? अदालत ने अथॉरिटी को एक दिन का समय देते हुए कहा कि इस मामले पर बुधवार को सुनवाई की जाएगी। असफ खान नाम

» Read more

शराब माफिया रहे शख्स के साथ नीतीश की फोटो वायरल, जेडीयू ने दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरा जहरीली शराब कांड मामले के आरोपी को जेडीयू से बाहर कर दिया है। आरोपी नेता प्रकाश कुमार सिंह उर्फ राकेश सिंह के साथ वायरल हुई तस्वीर पर मंगलवार (31 अक्टूबर) को सफाई देते हुए उन्होंने कहा, उन्हें उनके बारे में जानकारी नहीं थी। राकेश सिंह को शराब का अवैध कारोबार और सेवन करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। सीएम नीतीश ने गत 29 अक्टूबर को भोजपुर जिले के आयर थाना अंतर्गत बरनांव गांव निवासी पूर्व

» Read more

हैप्पी बर्थडे: ऐश्वर्या राय बच्चन को है अखबार की कटिंग्स बटोरने का शौक!

साल 1994 में मिस वर्ल्ड का टाइटल जीत कर देश का नाम रौशन करने वालीं ऐश्वर्या राय बच्चन का आज जन्मदिन है। दुनिया की खूबसूरत महिलाओं में एक गिनी जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन आज पूरे 43 साल की हो गई हैं। रिलेशनशिप को लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम विवादों में रहा। तो वहीं अभिषेक से ऐश्वर्या की शादी देश की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही। ऐश्वर्या साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर बच्चन खानदान की बहू बन गईं। इसके बाद ऐश-अभिषेक की जिंदगी में

» Read more

गुजरात चुनाव: पटेलों में फूट? हार्दिक की कांग्रेस से चल रही बात, उनके संगठन ने बीजेपी से दिखाई करीबी

गुजरात में दिसंबर में चुनाव होने हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला कांग्रेस औऱ सत्ताधारी बीजेपी के बीच माना जा रहा है लेकिन पिछले कुछ दिनों से सबसे ज्यादा चर्चा में अगर कोई है तो वो पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल हैं। हार्दिक पटेल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिल चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कांग्रेस से सात नवंबर तक पाटीदार आरक्षण पर अपना रुख साफ करने की मांग की है। दूसरी तरफ खबर आ रही है कि हार्दिक पटेल जिस पाटीदार अमानत संघर्ष समिति (पीएएसएस) का नेतृत्व

» Read more

व्यापमं घोटाला: सीबीआई ने शिवराज सिंह चौहान को दी क्लीनचिट, दिग्विजय ने लगाया था सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले में मंगलवार को शिवराज सिंह चौहान सरकार के लिए राहत भरी खबर आई। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा भोपाल की विशेष अदालत में पेश किए गए आरोप-पत्र में कहा है कि उसने अपनी जांच में हार्ड डिस्क से किसी तरह की छेड़छाड़ होना नहीं पाया है। सीबीआई की ओर से आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि वर्ष 2013 में व्यापमं द्वारा आयोजित पीएमटी परीक्षा में गड़बड़ी की जांच की जा रही है। इस मामले में कुल

» Read more

अमेरिका: न्‍यूयॉर्क में ट्रक सवार ‘आतंकी’ ने ली 8 की जान, ट्रंप ने कहा- बस, बहुत हुआ

अमेरिका के लोअर मैनहट्टन में एक बंदूकधारी ने व्यस्तम मार्ग पर ट्रक से कई लोगों को कुचल डाला जिससे कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य जख्मी हो गए। बीती रात हुई इस वारदात को अमेरिका ने ‘आतंकी गतिविधि’ करार दिया है। 29 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार करने से पहले उसके पेट में गोली मारी गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले की निंदा करते हुए कहा ‘‘ हमें आईएसआईएस को वापस आने नहीं देना चाहिए।’’ ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘एनवाईसी (न्यूयॉर्क सिटी) में बहुत

» Read more

बेटे को विरासत सौंपने के लिए वीरभद्र सिंह के सीट बदलने से दिलचस्प हुआ मुकाबला

ओमप्रकाश ठाकुर वीरभद्र ने 2012 में शिमला ग्रामीण सीट 28892 मत लेकर जीती थी जबकि भाजपा के ईश्वर रोहाल को 8892 वोट मिले थे।  दिलचस्प यह है कि विक्रमादित्य के मुकाबले में भाजपा ने कभी वीरभद्र सिंह के वफादार रहे प्रमोद शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा हैं। प्रमोद शर्मा ने राजनीति में आने के लिए एचएएस की नौकरी छोड़ दी थी। वे अभी हिमाचल प्रदेश विवि में प्रोफेसर हैं व मुख्यमंत्री के पुत्र को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। 2003 व 2007 के विधानसभा चुनावों में वे कांग्रेस पार्टी

» Read more

AIIMS का तोहफा देने का हवाला देकर वोट मांग रही है भाजपा

शक्ति उपाध्याय तेरहवीं विधानसभा के लिए नौ नवंबर को होने वाले मतदान के लिए बिसात बिछ चुकी है। इन चुनावों में बिलासपुर जिले का सदर हल्का महत्वपूर्ण सीट बना है। यहां से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा तीन बार विजयी होकर हिमाचल सरकार में अहम ओहदों पर रह कर अपना लोहा मनवा चुके हैं। नड्डा पहली बार सन 1993 में भाजपा के टिकट पर जीत कर विपक्ष के नेता बने थे। फिर 1998 में इन्हें स्वास्थ्य महकमे की जिम्मेदारी मिली। 2007 में भाजपा सरकार में इन्हें वन

» Read more

अब धूमल को आगे कर लड़ेगा कमल

संजय शर्मा जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं, राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार में तेजी आ रही है। कहीं वाकयुद्घ तो कहीं पर नुक्कड़ जनसभाओं के जरिए एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर जोर पकड़ रहा है। भाजपा इलैक्ट्रॉनिक प्रचार-में कांग्रेस से दो कदम आगे दिखती है। रेडियो और टीवी पर भाजपा के पक्ष में आते विज्ञापनों में प्रदेश में कांग्रेस सरकार की विफलता और भाजपा के डाक्यूमेंट विजन की विशेषता को उभारा जा रहा है। भाजपा के प्रचार में अब जबरदस्त तेजी दिखेगी। मंगलवार को भारतीय जनता

» Read more

हमारे देश में कई चीजें अमेरिका से बेहतर हैं, इसलिए लोगों को अपनी सोच बदलने की जरुरत है: उमा भारती

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रदेश की सड़कों के बारे में दिए गए बहुचर्चित बयान का दृढ़ता से समर्थन करते हुए कहा कि हमारे देश और प्रदेश में कई चीजें अमेरिका से बेहतर हैं, इसलिए लोगों को अपनी सोच (माइंडसेट) बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने मंगलवार को अपने निवास पर मीडिया के साथ चर्चा में कहा कि निश्चित तौर पर मध्य प्रदेश में भोपाल की वीआइपी रोड सहित और भी सड़कें बेहतर हैं और विश्व स्तरीय हैं। हमें इस हीनभाव से बाहर

» Read more

भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ योगी सरकार ने छेड़ी मुहिम

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचारियों और नाकारा अफसरों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। पीडब्लूडी के 22 इंजीनियरों समेत तमाम अफसरों की बर्खास्तगी और भ्रष्टाचार के मामलों में तमाम अफसरों की गिरफ्तारी इसका सबसे बड़ा सबूत है। इस कार्रवाई के जरिए सरकार ने यह साबित कर दिया है कि भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की नीति जीरो टालरेंस

» Read more

भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है इसकी बातों पर भरोसा मत करो: अखिलेश यादव

प्रदेश में नगर निकाय चुनावों की सरगर्मियों के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि राज्य में समाजवादी सरकार ने जो कामकाज किए हैं, भाजपा कभी भी उनका मुकाबला नहीं कर सकती। उन्होंने जनता को आगाह किया कि भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है, इसलिए उसकी बातों पर विश्वास न करें। अखिलेश यादव ने यहां सपा मुख्यालय पर लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि चाहे गिनती में (विधानसभा चुनाव में जीती सीटें) पीछे रह गए हों, लेकिन भाजपा

» Read more

लड़की और उसके पिता को मारी गोली, लड़के ने की खुदकुशी

जिले के बकेवर इलाके के लखना कस्बे में मंगलवार को युवक ने लड़की और उसके पिता को गोली मारने के बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि लड़की की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई है। लड़की के पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। इटावा के एसएसपी वैभव कृष्ण नगर मंगलवार को यहां इस घटना की जांच करने पहुंचे। उन्होंने बताया की रिटायर्ड फौजी योगेंद्र चौहान के बेटे नीलेंद्र चौहान ने अपनी प्रेमिका आकांक्षा चौहान को गोली मारने से पहले उसके पिता नरेंद्र

» Read more
1 1,294 1,295 1,296 1,297 1,298 1,617