जयपुर: ट्रांसफॉर्मर में हुआ धमाका, 14 की मौत, 22 से ज्यादा घायल
राजस्थान के जयपुर में मंगलवार (31 अक्टूबर) को ट्रांसफॉर्मर फटने से एक गांव के 14 लोग मारे गए और 7 घायल हो गए। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना शाहपुरा कस्बे खाटूलई गांव में हुई। राज्य के ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्र सिंह ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।पुष्पेंद्र ने कहा, ‘हमने धमाके की वजह जानने के लिए एक कमेटी बनाई है… आमतौर पर ऐसा (धमाका) होता नहीं है।” राजस्थान सरकार ने शाम को मृतक के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया। स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह
» Read more