जवानों संग दिवाली मनाने के बाद पीएम मोदी पहुंचे केदारनाथ बोले- मैंने अच्छा किया या बुरा ये इतिहास बताएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को भारतीय सैनिकों के साथ दिवाली मनाने के बाद शुक्रवार (20 अक्टूबर) को केदारनाथ मंदिर पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने यहां भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा की। मोदी यहां केदारपुरी में पुनर्निर्माण के पांच प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे। खबर के अनुसार पीएम यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि साल 2013 में आई प्राकृतिक आपदा से केदारनाथ धाम को काफी नुकसान पहुंचा था। उत्तराखंड का केदारनाथ धाम, भारत के चार सबसे अहम धामों में से एक है। इस आपदा में करीब 4500

» Read more

बॉक्सर विजेंदर ने वीरेंद्र सहवाग को अलग अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई- तने खेलना छोड़ दिया, हमने देखना

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग आज यानि 20 अक्टूबर का जन्मदिन है। वीरू आज 39 साल के हो गए हैं और उनके जन्मदिन के अवसर  पर उनके साथी, संबंधी और फैन्स उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। वीरू के जन्मदिन के अवसर पर मशहूर मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने अलग ही तरीके से उन्हें बधाई दी। विजेंद्र ने हरियाणवी भाषा में अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा तने खेलना छोड़ दिया हमने देखना छोड़ दिया, न वो भी जमाना था जिब भाई की बैंटिंग ट्रैक्टर की बैटरी धरके देखा करते। हैप्पी बर्थडे वीरेंद्र सहवाग।

» Read more

भाजपा नेताओं पर लालू का निशाना- इनकी रूह भी नहीं कांपती, इन्हें राम ही मारेंगे

राष्ट्रीय जनत दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर एक बार फिर चुनाव के दौरान राम के नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने दीपावली के दिन ट्वीट किया, “चुनाव के समय दिखावटी राम-राम जपने वाले को राम ही मारेंगे। भगवान राम को छलते समय भी इनकी रूह नहीं काँपती।” इससे पहले लालू यादव ने देशवासियों को दिवाली की बधाई देते हुए ट्वीट किया था, यह दिवाली आपके जीवन में शांति,समृद्धि, समता,न्याय व प्रकाश लेकर

» Read more

Jio ने प्रीपेड यूजर्स के लिए बंद किया अपना ये प्लान, पोस्टपेड में आधी कर दी वैधता

रिलायंस जियो लोगों के लिए इस्तेमाल करना महंगा हो गया है। अब रिलायंस जियो ने अपने एक और सस्ते प्लान को बंद कर दिया है। जियो ने 309 रुपए के प्लान को बंद कर दिया है। यह प्लान प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के यूजर्स के लिए था। अब इस प्लान को जियो ने प्रीपेड यूजर्स के लिए बंद कर दिया है। वहीं पोस्टपेड यूजर्स के लिए इसकी वैधता को घटाकर आधा कर दिया गया है। इस प्लान में पोस्टपेड यूजर्स को अब एक बिल साइकल (1महीने के लिए) के साथ अनलिमिटे कॉलिंग और इंटरनेट

» Read more

प्रदूषण की वजह से भारत में सबसे अधिक मौतें, एक साल में मारे गए 25 लाख लोग

साल 2015 में भारत में प्रदूषण की वजह से करीब 25 लाख लोग मारे गए। ये दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा है। लैनसेट कमिशन की प्रदूषण और स्वास्थ्य रिपोर्ट के अनसुार विश्व में करीब 90 लाख लोग प्रदूषण की वजह से मारे गए। मृतकों के ये आंकड़े एड्स, मलेरिया और ट्यूबरकुलोसिस जैसी घातक बीमारियों से मरने वाले लोगों से तीन गुना ज्यादा हैं। रिपोर्ट में दूसरे नंबर पर चीन है, जिसमें 18 लाख लोग प्रदूषण की चपेट में आकर अपनी जान गवां बैठे। रिपोर्ट की माने

» Read more

पटाखा बैन का असर: दिल्ली में पहले से कम रहा प्रदूषण, फिर भी खतरनाक स्तर पर

सप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली और एनसीआई में पटाखों पर लगाए जाने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार दिल्ली बिना पटाखों के शोर और लोग क्रैकर फ्री दिवाली मनाएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। गुरुवार को लोगों ने खूब पटाखे जलाए जिसका असर सुबह नजर आया। ऐसा लग रहा था कि जैसे की आसमान में धुंध सी छा गई हो। प्रदूषण की जांच करने वाले स्टेशन के ऑनलाइन इंडिकेटर्स ने लाल रंग दिखाया जिसका मतलब था कि एयर क्वालिटी बहुत ही खराब है। सुबह सात बजे

» Read more

गोवर्धन पूजा 2017: दिवाली के अगले दिन क्यों मनाया जाता है गोवर्धन, पढ़ें क्या है इसका महत्व

गोवर्धन पूजा का पर्व कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की प्रतिपाद तिथि को मनाया जाता है। इस दिन शाम के समय में विशेष रुप से भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। इस दिन को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। भारतीय लोकजीवन में इस पर्व का अधिक महत्व है। इस पर्व में प्रकृति के साथ मानव का सीधा संबंध दिखाई देता है। इस पर्व की अपनी मान्यता और लोककथा है। गोवर्धन पूजा में गोधन यानि गायों की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार गाय उसी प्रकार

» Read more

चंद्रमा पर मिली 50 किमी लंबी गुफा, बन सकती है चांद पर जाने वाले एस्ट्रोनॉट का सुरक्षित आसरा

जापान के वैज्ञानिकों को चंद्रमा पर एक बहुत बडी़ गुफा का पता चला है। गुरुवार (19 अक्टूबर) को वैज्ञानिकों ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस गुफा में चंद्रमा पर जाने वाले एस्ट्रोनॉट रह सकते हैं जिससे वो खतरनाक विकिरण और तापमान में अप्रत्यातिस बदलाव से बच सकें। जापान के एईएईएनई लूनर आर्बिटर से मिले आंकड़ों के अनुसार चंद्रमा पर मौजूद ये गुफा 3.5 अरब साल पहले भूगर्भ के अंदर हुई हलचल के वजह से बनी होगी। इस गुफा की लम्बाई 50 किलोमीटर और चौड़ाई 100 मीटर है। वैज्ञानिकों

» Read more

गोवर्धन पूजा 2017 कथा और विधि: जानिए किस कथा का किया जाता है गोवर्धन की पूजा में पाठ

एक बार की बात है इंद्र को अपनी शक्तियों पर घमंड हो गया। तब भगवान कृष्ण ने उनके घमंड को चूर करने के लिए एक लीला रची। इसमें उन्होंने सभी ब्रजवासियों और अपनी माता को एक पूजा की तैयारी करते हुए देखा तो, यशोदा मां से पूछने लगे, “मईया आप सब किसकी पूजा की तैयारी कर रहे हैं?” तब माता ने उन्हें बताया कि ‘वह इन्द्रदेव की पूजा की तैयारी कर रही हैं।” फिर भगवान कृष्ण ने पूछा “मैइया हम सब इंद्र की पूजा क्यों करते है? तब मईया ने

» Read more

ट्विटर पर राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी को हराया, पर बड़ा सवाल- क्या 2019 जीत पाएंगे?

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी अब सोशल मीडिया की ताकत भलीभांति समझने लगे हैं। इसीलिए लगातार सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर राहुल गांधी अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पिछले तीन सालों में राजनीति के तीन ताकतवर लोगों के ट्वीट के बात की जाए तो लोगों ने राहुल गांधी के ट्वीट सबसे ज्यादा रिट्वीट किए हैं। इस मामले में वो पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल से भी आगे हैं। राजनेताओं की बात की जाए तो लोग पीएम मोदी को सबसे ज्यादा फॉलो (35 मिलियन) करते

» Read more

पीएम नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे पर बीजेपी में ‘कलह’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को केदारनाथ आने वाले हैं। पीएम के दौरे को लेकर केदारनाथ में सुरक्षा कड़ी की गई है। पूरी केदारपुरी को प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए छावनी में तब्दील कर दिया गया है। दौरे को कामयाब बनाने के लिए रावत सरकार भी पूरा जोर लगा रही है। इस बीच पीएम मोदी के दौरे को लेकर राजनीति भी शुरू हो चुकी है। अन्य दलों की सियासत को छोड़ भी दें तो बीजेपी की अंदरूनी राजनीति इसमें जोरों पर है। पीएम के तमाम योजनाओं के शिलान्यास को लेकर

» Read more

पड़ोसियों की नींद खराब न हो इसलिए होता है ‘साइलंट कीर्तन’

रात को होने वाले कीर्तन आपकी नींद न खराब कर दे इसके लिए अब महाराष्ट्र में उल्हास नगर की कीर्तन मंडली सजग हो गई है। यहां पर साइलंट कीर्तन का आयोजन होने लगा है। सुनने में अजीब है मगर यह सच है। उल्हास नगर के गोल मैदान में चलने वाले अमृत वेला कीर्तन के प्रबंधन ने अनूठा उपयोग किया है। अब यहां कीर्तन में आने वाले सभी भक्तों को हेडफोन दिया जाता है। इससे संगीत केवल हेडफोन लगाने वाले को ही सुनाई पड़ता है और आसपास का माहौल शांत बना

» Read more

हिमाचल: चंबा-पठानकोट को जोड़ने वाला पुल धराशायी हुआ, 6 जख्मी

हिमाचल प्रदेश के चंबा कस्बे को पंजाब के पठानकोट से जोड़ने वाला कंक्रीट का बना महत्वपूर्ण पुल गुरुवार को धराशायी हो गया। इस हादसे में छह लोग जख्मी हो गए। घायलों को पंडित जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जब यह हादसा हुआ, उस वक्त एक कार, एक मिनी ट्रक और एक बाइक पुल पर से गुजर रही थी। जैसे ही पुल धराशायी हुआ, मोटरसाइकिल नदी में गिर गई। वहीं कार और मिनी ट्रक पुल पर ही फंस गए। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच बना यह पुल

» Read more

बरखा दत्त का दावा- एनडीटीवी में स्टोरी दबाना नई बात नहीं, विरोध पर मेरे साथ हुआ बुरा बर्ताव

समाचार चैनल एनडीटीवी की पूर्व पत्रकार बरखा दत्त ने चैनल पर अतीत में खबरों को दबाने का आरोप लगाया है। बरखा दत्त ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा है कि देश के पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम का लिया गया उनका इंटरव्यू चैनल ने नहीं चलाया था। बरखा दत्त ने दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ड वाड्रा पर की गयी उनकी रिपोर्ट के लिए भी उन्हें एनडीटीवी में काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। बरखा के अनुसार एनडीटीवी के पूर्व पत्रकार नितिन गोखले द्वारा लिया

» Read more

गोवर्धन पूजा 2017: जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पर्व मनाया जाता है। इस पर्व के दिन शाम के समय खास पूजा रखी जाती है। बता दें कि इसी दिन श्रीकृष्ण ने आज ही के दिन इंद्र का मानमर्दन कर गिरिराज की पूजा की थी। इस दिन मंदिरों में अन्नकूट किया जाता है। इस दिन गोबर का गोबर्धन बनाया जाता है इसका खास महत्व होता है। इस दिन सुबह-सुबह गाय के गोबर से गोबर्धन बनाया जाता है। यह मनुष्य के आकार के होते हैं। गोबर्धन तैयार करने के बाद उसे फूलों और पेड़ों का

» Read more
1 1,331 1,332 1,333 1,334 1,335 1,617