यशवंत सिन्हा ने की मोदी सरकार के खिलाफ ‘जन-आंदोलन’ की अपील, कहा- पीएम बाइक्स की बिक्री से अर्थव्यवस्था नाप रहे हैं
वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी की सरकार की आलोचना की है। रविवार (15 अक्टूबर) को यशवंत सिन्हा ने नरेंद्र मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए “राजशक्ति” पर नियंत्रण के लिए “लोकशक्ति” की जरूरत बतायी। यशवंत सिन्हा महाराष्ट्र के अकोला में आयोजित एक कार्यक्रम में मोदी सरकार की नोटबंदी और जीएसटी जैसी नीतियों की आलोचना की। ये कार्यक्रम शेतकारी जागर मंच नामक एनजीओ ने आयोजित किया था। सिन्हा ने कहा, “आइए इस लोकशक्ति कि शुरुआत अकोला से
» Read more