BHU के विदेशी छात्र ने सीनियर्स पर लगाया मारपीट और रैगिंग का आरोप, FIR दर्ज
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाले फिजी के एक छात्र ने अपने सीनियर छात्रों पर रैगिंग और मारपीट करने का आरोप लगाया है। फिजी निवासी बीए प्रथम वर्ष के छात्र मुनीष क्रिशल का आरोप है कि 13 अक्टूबर को लालबहादुर शास्त्री छात्रावास के कुछ सीनियर छात्रों ने उसके साथ रैगिंग की और मारपीट की, जिसकी शिकायत उसने प्रॉक्टोरियल बोर्ड और दूतावास में की थी। फिर शनिवार की शाम को मैत्री छात्रावास के पास उन्हीं छात्रों ने मुनीष को देखा तो उसकी जमकर पिटाई कर दी।
» Read more