गुजरात चुनाव: सीएम विजय रुपानी ने दलितों-पटेलों पर फेंका चारा, बोले- गौ रक्षा के नाम पर हिंसा के खिलाफ
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार गायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बावजूद गोरक्षकों की हिंसा के खिलाफ है। रुपानी ने समाचार चैनल इंडिया टीवी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, “हम उन लोगों का समर्थन नहीं करते जो गोरक्षा के नाम पर हिंसा फैलाते हैं। इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने कहा, “साथ ही, सरकार गायों की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर रही है। इसके लिए हमारे पास कानून है, जो कि देश में सबसे सख्त है। इसमें आजीवन कारावास
» Read more