IAS अशोक खेमका ने हरियाणा के मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा, सरकारी जीप के दुरुपयोग का आरोप

हरियाणा के तेज तरार सीनियर आईएएस अधिकारी अशोक खेमका एक बार फिर खबरों में हैं। एक जीप के दुरुपयोग को लेकर खेमका और हरियाणा सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के बीच में ठन गई है। अशोक खेमका ने कृष्ण कुमार बेदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने बिना मंजूरी लिए गलत तरीके से अपने विभाग की जीप का साल भर दुरुपयोग किया। खेमका जिस जीप की बात कर रहे हैं, वह अंबाला के जिला कल्याण विभाग की है। कृष्ण कुमार ने इस जीप का दुरुपयोग एक साल से

» Read more

मुस्लिम महिलाएं बाल न काटें, आई-ब्रो न बनाएं: दारूल-उलूम देवबंद का फतवा

दारूल उलूम देवबंद ने फतवा जारी कर मुस्लिम महिलाओं द्वारा बाल कटवाने और आई ब्रो बनवाने को नाजायज करार दिया है। देबबंद की तरफ से मौलाना सादिक काजमी ने फतवा जारी करते हुए इन गतिविधियों को इस्लाम के खिलाफ माना और कहा कि दारुल उलूम को बहुत पहले ही यह फतवा जारी कर देना चाहिए था। बता दें कि कुछ दिनों पहले एक मुस्लिम शख्स ने देवबंद के फतवा जारी करने वाले विभाग से पूछा था कि क्या मुस्लिम महिलाएं हेयर कटिंग और आई ब्रो बनवा सकती हैं। उसके जवाब

» Read more

Bigg Boss Season 11 Episode 6 Preview: कौन होगा पहले ‘वीकेंड के वार’ का शिकार, सलमान खान किसकी लगाएंगे क्लास

बिग बॉस सीजन 12 के 6वें एपिसोड में दर्शकों को इस बार का पहला वीकेंड का वार देखने को मिलेगा। यह पहली बार होगा जब सलमान खान सदस्यों को घर के अंदर लॉक करने के बाद उनसे मुखातिब होंगे। इस पहले वीकेंड का वार में किसी को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है तो वहीं अब तक घर के अंदर हुए सारे झगड़ों पर सलमान खान घर के सदस्यों की क्लास भी ले सकते हैं। अब तक बिग बॉस के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से जारी की गई जानकारी में

» Read more

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद पूरी करेंगे आपकी ये ख्वाहिश, ट्वीट कर दी जानकारी

दिल्ली स्थित शानदार ऐतिहासिक इमारत राष्ट्रपति भवन का दीदार करने के लिए आपके पास बेजोड़ मौका है। इसके लिए आपको न्योता भेजा है खुद भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने। जी हां, ये कोरी कल्पना या झूठ नहीं बल्कि सौ फीसदी सच्ची खबर है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा है, ‘अगली बार यदि आप दिल्ली में हैं, तो मैं आपको राष्ट्रपति भवन घुमने के लिए आमंत्रित करता हूं। ये दुनिया भर में फैले भारतीयों के लिए है।’ इस ट्वीट को 9 हजार लोग लाइक कर चुके हैं जबकि

» Read more

तो डिप्रेशन की वजह से प्रोड्यूसर नहीं जाते थे दीपिका पादुकोण के पास, आज भी उन्हें इस बात का है डर

बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण का नाम आज एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा रुपए लेने की लिस्ट में शामिल है। वो आज एक कामयाब एक्ट्रेस हैं। लेकिन हमेशा से उनकी लाइफ इतनी आसान नहीं थी। उनकी लाइफ में भी कई उतार-चढ़ाव आए हैं। आज हम आपको दीपिका के उस दौर के बारे में बता रहे हैं जब टेनशन की वजह से वो डिप्रेशन में चली गई थीं और अब उन्हें ये डर सताता है कि कहीं दोबारा इसकी चपेट में ना आजाएं। जी

» Read more

GST पर सवालों के जवाब देने वाले ट्विटर हैंडल ने सिर्फ एक शब्‍द लिखा, और उड़ने लगा मजाक

शुक्रवार (6 अक्टूबर) को नई दिल्ली में आयोजित 22वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। इसमें छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों को राहत देने के लिए करों में थोड़ा सुधार किया गया। बैठक में करीब दो दर्जन उत्पादों और पांच सेवाओं के टैक्सों में जीएसटी की दरों को कम किया गया। जीएसटी में बदलाव की खबर को जहां मीडिया इसे टैक्स सुधार बता व्यापारियों के लिए बड़ी राहत बता रहा था। वहीं जीएसटी पर सवालों के जवाब देने वाले ट्विटर हैंडल भी यूजर्स को जीएसटी

» Read more

नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा: काफिला रोककर पुराने दोस्‍त से मिले प्रधानमंत्री

पीएम नरेन्द्र मोदी 7 अक्टूबर (शनिवार) को दो दिन के दौरे पर गुजरात पहुंचे। उन्होंने दौरे की शुरूआत द्वारकाधीश मंदिर में पूजा अर्चना से की। जहां एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। इस दौरान उनकी नजर अपने पुराने मित्र पर पड़ी, जिसके बाद पीएम मोदी ने अपना काफिला रोककर अपने मित्र से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक उनके मित्र का नाम हरिभाई है। और वह 52 साल से संघ से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी जब संघ के लिए काम करते थे। तब हरिभाई के साथ एक

» Read more

बर्थडे ब्वॉय शरद केलकर बोले- बेटी को गर्व के साथ कह सकता हूं कि ‘बाहुबली’ का हिस्सा रहा हूं

टीवी की दुनिया से बड़े पर्दे तक का सफर तय करने वाले शरद केलकर साउथ की ऑलओवर इंडिया सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ का हिस्सा रह चुके हैं। शरद फिल्म का हिस्सा बन कर खुद को गौरांवित महसूस करते हैं। शरद ने फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 में प्रभास की आवाज बन कर काम किया था। शरद ने हिंदी डबिंग में प्रभास के किरदार लिए काम किया था। इसको लेकर वह कहते हैं कि जब उनके पास इस फिल्म के लिए ऑफर आया था तो उन्होंने झट से इस फिल्म को करने

» Read more

7 दिन बाद पीएम मोदी और यशवंत सिन्हा होंगे आमने-सामने?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेता यशवंत सिन्हा सात दिन बाद 14 अक्टूबर को पटना में एक कार्यक्रम में एक मंच पर एकसाथ नजर आ सकते हैं। यह मुलाकात ऐसे वक्त में होगी जब आर्थिक नीतियों की वजह से पीएम मोदी की आलोचना यशवंत सिन्हा लगातार हर मंच से करते रहे हैं। बिहार के सबसे पुराने पटना यूनिवर्सिटी के शताब्दी वर्ष समारोह के मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल सत्यपाल मलिक भी नहां मौजूद होंगे। पटना यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर रासबिहारी प्रसाद सिंह ने

» Read more

जन्मदिन पर इस बल्लेबाज ने जड़ा तिहरा शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

हिमाचल प्रदेश के प्रशांत चोपड़ा ने रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक जड़कर एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। चोपड़ा राज्य की तरफ तिहरा शतक लगाने वाले इतिहास के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि धर्मशाला क्रिकेट मैदान में पंजाब के खिलाफ हासिल की है। क्रिकेट इतिहास पर नजर डाली जाए तो प्रशांत चोपड़ा इतिहास के ऐसे तीसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं जिसने अपने जन्मदिन पर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ा हो। हिमाचल का ये खिलाड़ी 338 रन बनाकर उस वक्त आउट हो गया जब

» Read more

हिन्दू में ‘माल और माल’ दोनों मिलता है- DU के टॉप कॉलेज में लगा पोस्टर

लड़कियों और महिलाओं को लेकर समाज में सदियों पुरानी सोच आज भी बरकरार है। इसका अपवाद देश के कथित प्रगतिशील और टॉप शिक्षण संस्थाएं भी नहीं हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के नामी कॉलेजों में शुमार हिन्दू कॉलेज में लगा एक पोस्टर ऐसे ही सोच की बानगी है। इस पोस्टर में लड़कियों की ओर इशारा कर एक अपमानजनक पंक्ति लिखी हुई थी। पोस्टर में लिखा हुआ था, ‘ हिन्दू में माल और माल दोनों मिलता है।’ इस पोस्टर को कथित रूप से नये स्टूंडेंट्स के स्वागत के लिए लगाया गया था। बाद

» Read more

चेतन भगत ने ताज महल पर कराया सर्वे, मगर लोग उड़ाने लगे उनकी गलत अंग्रेजी का मजाक

अंग्रेजी के युवा उपन्यासकार चेतन भगत अपनी एक छोटी सी गलती को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। उन्होंने अपने एक ट्वीट में ग्रामर की छोटी सी गलती कर दी और एक गलत वर्ड लिख दिया। जिस वजह से ट्वीटर यूजर्स ने उनका खूब मजाक उड़ाया। हालांकि, बाद में उन्होंने माफी मांगी और अपनी गलती सुधार ली। लेकिन इन सब के बीच उनका ट्वीट काफी ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, चेतन भगत ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, ”एक इंडियन होने के नाते क्या आपने कभी ताज

» Read more

अमेरिका और पाकिस्‍तान के रिश्‍तों पर मंडरा रहा संकट: अमेरिकी थिंक टैंक

अमेरिका के एक प्रमुख थिंक टैंक यूनाइटेड इंस्टीट्यूट आॅफ पीस के एक विशेषज्ञ ने कहा कि अमेरिका-पाकिस्तान रिश्ते ‘‘गंभीर संकट’’ में हैं और दोनों देशों के बीच अविश्ववास गहराया है। इसके एक दिन पहले ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने अपना तीन दिवसीय अमेरिका दौरा खत्म किया है। कांग्रेस से वित्त पोषित अमेरिकी थिंक टैंक यूनाइटेड इंस्टीट्यूट आॅफ पीस में पाकिस्तान पर वरिष्ठ विशेषज्ञ मोईद यूसुफ ने कहा कि इस्लामाबाद और वाशिंगटन एक-दूसरे की मंशा को बेहद संदेहास्पद नजरिए से देखते हैं। यूसुफ ने शुक्रवार को पीटीआई को बताया, ‘‘मुझे लगता

» Read more

Bigg Boss 11: घर के अंदर पहली बार फूट-फूट कर रोईं हिना खान, कहा- मुझे यहां नहीं रहना

बिग-बॉस सीजन 11 के सदस्यों के बीच धीरे-धीरे फूट पड़नी शुरू हो गई है। जहां एक तरफ जुबैर खान अर्शी की अदाओं से चिड़ रहे हैं। वहीं अब हिना खान को भी अर्शी खटकने लगी हैं। अर्शी बिग-बॉस के घर पर गर्ममसाले के साथ तड़का लगा कर गेम खेल रही हैं। वहीं इस दौरान हिना और अर्शी की आपस में गहमा-गहमी हो गई। दोनों के बीच घर पर हुए विवाद के चलते हिना ने कहा कि अर्शी ने उन्हें गाली दी है। हिना ने कहा,’मुझे इस घर में नहीं रहना..

» Read more

Karwa Chauth 2017: इस साल ये सेलेब्रिटी कपल्स पहली बार मनाएंगे करवाचौथ

करवा चौथ का व्रत किसी भी पत्नी के लिए खास होता है चाहे वह कोई साधारण महिला और या कोई सेलेब्रिटी। इस बार करवा चौथ 8 अक्टूबर को पड़ रहा है और यह करवा चौथ कई बॉलीवुड अभिनेताओं, उनकी पत्नियों और कई सेलेब्रिटी एक्ट्रेसेज के लिए भी खास होगा। तो चलिए जानते हैं कि वह कौन से सेलेब्स हैं जिनके लिए यह करवा चौथ या तो पहली बार है या किसी अन्य वजह से काफी स्पेशल हैं। शुरुआत करते हैं बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश से। नील नितिन मुकेश की

» Read more
1 1,398 1,399 1,400 1,401 1,402 1,617