पुणे के स्कूलों में वंदेमातरम गायन को मिली मंजूरी
नगर निकाय के स्कूलों में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के गायन को आवश्यक बनाने के शिवसेना के पार्षदों के प्रस्ताव को पुणे नगर निगम में हुई सर्वदलीय बैठक में मंजूरी दे दी गई। मुंबई नगर निकाय ने इस वर्ष अगस्त में इसी तरह का प्रस्ताव बृहन्मुंबई नगर निगम की आम सभा की बैठक में पारित किया था। शिवसेना के पार्षद संजय भोंसले, नाना भांगीरे और विशाल धनवाड़े ने पीएमसी की स्थायी समिति को यह प्रस्ताव सौंपा था। प्रस्ताव को सर्वदलीय बैठक में मंजूरी मिल गई। सदन में शिवसेना के नेता भोसले
» Read more