महेंद्र सिंह धोनी के घर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने जमकर उठाया लिट्टी-चोखा का लुत्फ, पूछ डाली रेसिपी

5 वनडे मैचों की सीरीज 4-1 से जीतने के बाद टीम इंडिया इन दिनों मेहमान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज की तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी फुर्सत के दिनों में अपने घर रांची लौट आए। यहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों समेत बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर को भी अपने घर डिनर का न्यौता दिया। रिंग रोड़ स्थित माही के नए घर में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ, मोइसेस हेनरिक्स और टिम पेन पहुंचे। यहां माही के परिवार ने अपने मेहमानों की खूब खातिरदारी की और उन्हें ऐसा

» Read more

दो ह‍िंदू युवकों पर दंगा भड़काने की साज‍िश में गाय काटने का आरोप, ग‍िरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में दो हिंदू युवकों को ‘साजिश के तहत’ गाय काटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों का इरादा मुहर्रम पर गांव में सांप्रदायिक हिंसा फैलाने का था। पुलिस के मुताबिक राम सेवक तिवारी और मंगल दीक्षित नाम के दो युवक भातपुर्वा गांव में गाय काट रहे थे, तभी उन्हें पकड़ लिया गया। द वायर.कॉम ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से लिखा है कि गांव में मुहर्रम को ध्यान में रखते हुए इस घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस का

» Read more

लखनऊ: सिविल कोर्ट के बाथरूम में धमाका, पुलिस-डॉग स्क्वॉड टीम कर रही है जांच

उत्तर प्रदेश के लखनऊ की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से बुधवार को धमाका हो गया। घटना पहली मंजिल पर स्थित बाथरूम में हुई। जैसे ही धमाका हुआ, अदालत परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। अच्छी बात रही कि अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। धमाका फ्लश टैंक में रखे गए विस्फोटक से हुआ था। घटना शाम चार बजे के आस-पास की है। कोर्ट में पहली मंजिल के बाथरूम से तेज धमाके की आवाज आई, जिसके साथ वहां

» Read more

यूपी: पत्‍नी ने पति की हत्‍या कर फंदे पर लटका दी लाश, ससुर ने कराई FIR

बदायूँ जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव नगलाडल्लू में मंगलवार की रात्रि को एक विवाहिता ने अपने पति की कथित तौर पर हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। मृतक के पिता ने अपनी पुत्रवधू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी कोतवाल के जी शर्मा ने बताया कि गांव नगलाडल्लू निवासी ओमपाल श्रीवास्तव ने पुलिस को सूचना दी कि बीती रात उनका पुत्र रामौतार (28) एवं पुत्रवधू मिथलेश अपने में कमरे सोने गए। रात करीब एक बजे मृतक की पत्नी मिथलेश अपनी सास त्रिवेदी देवी

» Read more

Video: परंपरा के नाम पर यहां कांटेदार पौधों पर लेट मांगी जाती है मन्नत, देखें लोग कैसे सहते हैं भीषण दर्द

ओडिशा में आस्था के नाम पर अंधविश्वास को बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां लोग देवी-देवताओं को खुश करने के लिए खुद भयंकर दर्द झेलते हैं। कांटेदार पौधों पर लेटते हैं। खुद को बेरहमी से कोड़े मारते हैं। धधकते अंगारों पर चलते हैं। इतनी पीड़ा सहने के बाद भी वे एक आह तक नहीं करते। कहते हैं कि भगवान इससे खुश होंगे और उनकी मन्नतें पूरी करेंगे। हैरान करने वाली बात है कि सिर्फ ओडिशा ही नहीं बल्कि आसपास के राज्यों से भी यहां आकर लोग इन परंपराओं को निभाते

» Read more

कश्‍मीर में शहीद हुए शहीद जवान के परिवार को नीतीश सरकार देगी 11 लाख रुपये

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आतंकी हमले में शहीद हुए जम्मू कश्मीर के श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास तैनात बीएसएफ जवान और बिहार के भागलपुर जिला के पीरपैंती प्रखण्ड के कमलचक गांव निवासी ब्रज किशोर यादव की शहादत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही साथ उन्होंने उनके निकटतम आश्रित को राज्य सरकार की ओर से 11 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान दिए जाने तथा शहीद जवान का अंतिम संस्कार पुलिस सम्मान के साथ किए जाने की घोषणा की है। कड़ी सुरक्षा वाले श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास स्थित बीएसएफ

» Read more

कपिल देव’ की पत्नी बनेंगी कैटरीना कैफ, पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएगी ये जोड़ी

बीते साल ही कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक MS Dhoni: The Untold Story आई थी और अब कपिल देव की बायोपिक को लेकर खबरें चल रही हैं। जी हां, बताया जा रहा है कि हिंदी सिनेमा में पूर्व कैप्टन कपिल देव पर बायोपिक बनने जा रही है। फिल्म की कहानी 1983 में टीम इंडिया ने पहला वर्ल्ड की जीत पर आधारित है। इस दौरान कपिल देव टीम इंडिया के कैप्टन थे। इस फिल्म के लीड एक्टर होंगे रणवीर सिंग और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ। इस फिल्म को बजरंगी भाईजान

» Read more

जो बोया वो अब काटेंगी ‘अम्मा जी’,’वीरपुर की मर्दानी’ बन कर वापिस आ रही है ‘लाडो’!

कलर्स के पॉपुलर शोज में से एक दर्शकों का मनपसंदीदा शो ‘लाडो’ एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी कर रहा है। वीरपुर की अम्मा जी इस शो की कहानी की मेन विलेन है। अम्मा जी अपने किरदार से टीवी स्क्रीन पर एक छाप छोड़ने में कामयाब रहीं। सीरियल में अम्मा जी का रूप बहुत खतरनाक और क्रूर व्यक्तित्व वाला दिखाया गया था। यह सीरियल साल 2009 में टीवी पर दिखाया जाता था। अब इसके बाद सीरियल ‘लाडो’ एक बार फिर लौट कर आ रहा है। करीब 8 साल

» Read more

राजस्थान: खुद को जमीन में गाड़कर भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे किसान, 17 दिन से जारी है आंदोलन

राजस्थान के जयपुर जिले के गांव नींदड़ में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का कहना है जयपुर डवलपमेंट अथॉरिटी उनकी जमीन हाउसिंग प्रोजेक्ट बनाने के लिए ले रही है। किसानों ने अपनी पीड़ा कई स्तर पर सुनाई, लेकिन उनकी बात कोई सुनने को तैयार नहीं है। जिसके बाद किसानों ने जमीन में गड्ढा खोदकर खुद को उसमें गाड़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर किया। यह योजना 1350 बीघा जमीन पर बनाए जाएगी। बताया जा रहा है कि इस योजना से करीब 18 हजार लोग प्रभावित होंगे।

» Read more

Valmiki Jayanti 2017: जानिए कौन थे महर्षि वाल्मीकि और किस कारण से मनाई जाती है उनकी जयंती

अश्विन मास की शरद पूर्णिमा को महर्षि वाल्मीकि का जन्मदिवस (वाल्मीकि जयंती) मनाया जाता है। इस साल वाल्मीकि जयंती अंग्रेजी महीनों के हिसाब से पांच अक्टूबर को होगी। वैदिक काल के प्रसिद्ध महर्षि वाल्मीकि ‘रामायण’ महाकाव्य के रचयिता के रूप में विश्व विख्यात है। महर्षि वाल्मीकि को न केवल संस्कृत बल्कि समस्त भाषाओं के महानतम कवियों में शुमार किया जाता है। महर्षि वाल्मीकि के जन्म के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं है। एक पौराणिक मान्यता के अनुसार उनका जन्म महर्षि कश्यप और अदिति के नौवें पुत्र वरुण और उनकी पत्नी

» Read more

रोहिंग्‍या मुस्लिमों पर वीडियो डालने से छिन गया मिस ग्रैंड म्‍यांमार का ताज

म्यांमार की एक सुंदरी का कहना है कि रोहिंग्या मुस्लिम चरमपंथियों पर एक ग्राफिक वीडियो पोस्ट करने पर उनसे सौंदर्य स्पर्धा में मिला उनका ताज छीन लिया गया है। वीडियो में रखाइन राज्य में हुई साम्प्रदायिक हिंसा के लिए मुस्लिम रोहिंग्या चरमपंथियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। म्यांमार की सेना पर रखाइन में रोहिंग्याओं के खिलाफ ‘जातीय सफाया’ अभियान चलाने के आरोप लगे हैं। 25 अगस्त के बाद से इस राज्य से मुस्लिम समुदाय के पांच लाख से ज्यादा लोग सीमा पार कर बांग्लादेश चले गए। इस हिंसा पर हो

» Read more

इन मशहूर एक्ट्रेस समेत 4 महिलाओं ने 84 साल के डायरेक्टर पर लगाए रेप के आरोप

मशहूर डायरेक्टर मिस्टर पोलंस्की पर उन्हीं इंड्रस्टी की एक्ट्रेस समेत चार महिलाओं ने रेप के आरोप लगाए हैं। पोलंस्की पर आरोप लगाते हुए मशहूर एक्ट्रेस एमएस लेंगर ने बताया कि जब वो महज 16 साल की थीं तो उन्होंने उसे बहाने से अपने घर बुलाया था और उनके साथ रेप किया था। एमएस लेंगर हॉलीवुड फिल्म इंड्रस्टी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि लेंगर को एक्ट्रेस बनाने के पीछे डायरेक्टर रोमन पोलंस्की ही हैं। लेंगर को पोलंस्की ने साल 1973 में रिलीज हुई ‘ची?’ में पहला ब्रेक दिया

» Read more

केरल पहुंचे अमित शाह को पहले ही दिन करनी पड़ी ‘दिल्ली वापसी’, बीच में छोड़ा दौरा

केरल में जन रक्षा यात्रा में हिस्सा लेने आए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को बीच में अपना दौरा निपटा कर वापस लौटना पड़ा। बुधवार को ऐसा उन्हें दिल्ली में जरूरी काम के चलते करना पड़ा है। वह कन्नूर जिले के पय्यान्नूर में भाजपा की जनरक्षा यात्रा का शुभारंभ करने के लिए यहां आए थे। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, शाह को बुधवार को यहां राज्य के पार्टी नेताओं और बुद्धिजीवियों से मुलाकात करनी थी, लेकिन दिल्ली में जरूरी काम की वजह से उन्हें आज ही वापसी करनी पड़ी। भाजपा जिलाध्यक्ष

» Read more

पुराने रुख पर कायम योगी आदित्यनाथ, बोले-खतरनाक चीज है लव जिहाद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ”लव जिहाद” को खतरनाक चीज बताया। केरल की 24 वर्षीय हिंदू महिला का उदाहरण देते हुए सीएम आदित्यनाथ ने यह बात कही। इस महिला ने धर्मांतरण कर एक मुस्लिम शख्स से शादी की थी। केरल हाई कोर्ट ने इस विवाह को रद्द कर दिया था, जिसके बाद पति ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाते हुए हाई कोर्ट का आदेश रद्द करने की मांग की थी। एेसे संबंधों के सख्त खिलाफ रहने वाले योगी आदित्यनाथ कई वर्षों से इसके खिलाफ कैंपेन चला

» Read more

कोर्ट ने हनीप्रीत को 6 दिन की रिमांड में भेजा, पुलिस ने मांगी थी 14 दिन की रिमांड

बलात्कार के मामले में जेल में बंद बाबा राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को बुधवार को पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट से हनीप्रीत की 14 दिन की रिमांड मांगी थी। लेकिन कोर्ट ने उसे 6 दिनों की रिमांड में भेजा है। डेरा सच्चा सौदा और हनीप्रीत के वकील एसके गर्ग ने कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुआ कहा कि पुलिस ने 14 दिनों की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 6 दिनों की ही रिमांड मांगी है। कोर्ट में हनीप्रीत ने कहा कि

» Read more
1 1,415 1,416 1,417 1,418 1,419 1,617