इन 15 सवालों के जवाब देकर केबीसी 9 की पहली करोड़प‍त‍ि बनीं अनाम‍िका मजूमदार

सोनी एंटरटेनमेंट के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में जो भी आता है कभी खाली हाथ नहीं जाता है। किसी को यहां कम मिलता है तो कोई यहां एक के बाद एक सही जवाब देने पर करोड़ रुपए भी ले जाता है। केबीसी शो जब भी देता है छप्पर फाड़ के देता है। बशर्त यह है कि ‘ज्ञान’ सवाल पूछे जाने के दौरान काम आना चाहिए। वहीं इस दौरान हॉट सीट पर बैठ कर धैर्य के साथ सवालों का जवाब देना बहुत जरूरी है। इस शो में ऐसा ही कुछ हुआ

» Read more

यूएन की संस्‍था ने बलात्‍कारी गुरमीत राम रहीम और हनीप्रीत से मांगा समर्थन

संयुक्‍त राष्‍ट्र की जल-संरक्षण पर ध्‍यान देने वाली इकाई ने बलात्‍कार के दोषी करार दिए गए गुरमीत राम रहीम सिंह और उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसां से समर्थन मांगा है। यूएन वाटर के ट्विटर हैंडल से ‘वर्ल्‍ड टॉयलेट डे’ हैशटैग के साथ किए गए ट्वीट में कहा गया है कि ‘प्रिय हनीप्रती इंसां, हमें आशा है कि आप और गुरमीत राम रहीम अपना समर्थन देंगे। #WorldToiletDay” यूएन के ट्विटर हैंडल द्वारा एक अपराधी से समर्थन मांगे जाने पर यूजर्स हैरान हो गए। कांग्रेस प्रवक्‍ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पूछा कि ‘क्‍या

» Read more

‘इत्तेफाक’ नए पोस्टर्स जारी: जानिए कब रिलीज होगी सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म और उसका ट्रेलर

पहली बार स्क्रीन पर सिद्धार्त मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा नजर आने वाले हैं। दोनों अपकमिंग फिल्म इत्तेफाक में नजर आएंगे। इस फिल्म के ट्रेलर को कल यानी 5 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। वहीं यह फिल्म 3 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म 1969 में इसी नाम से आई यश चोपड़ा की फिल्म की रीमेक है। उस समय इस थ्रिलर में लीड किरदार राजेश खन्ना, नंदा और मदन पुरी ने निभाया था। आज मल्होत्रा, सिन्हा और अक्षय खन्ना के लुक पोस्टर को ट्विटर पर रिलीज कर दिया गया। सिद्धार्थ ने खुद

» Read more

यूपी: हिंदू शख्स को मुस्लिम रीति-रिवाजों से दफनाया गया

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक हिंदू शख्स ने अपने वसीयत में लिखा था कि जब उसकी मौत हो तो उसे मुस्लिम रीति-रिवाजों के साथ दफनाया जाए। झांसी के बाहर सैयर गेट के रहने वाले मदन मोहन यादव का जब सोमवार को निधन हो गया तो उनके बेटों ने अपने पिता की आखिरी इच्छा के अनुसार शव को नहलवाया और मुस्लिम रीति-रिवाजों से जनाजे का नमाज किया। इसके बाद बेटों ने अपने पिता के शव को कब्रिस्तान में दफ्न कर दिया। इस जनाजे में बड़ी संख्या में गांव के

» Read more

मुंबई भगदड़: मृत लोगों के पोस्‍टर में दिख रहा शख्‍स आया सामने, बोला- मैं तो जिंदा हूं

मुंबई में एलफिंस्टन स्टेशन पर मची भगदड़ से फुटओवर ब्रिज टूट जाने के बाद हुए हादसे में 23 लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे में मरने वाले लोगों में एक नाम 35 वर्षीय इमरान शैख का भी है, जो कि जिंदा है। फुटओवर ब्रिज गिरने के बाद से ही इमरान अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को कह रहा है कि वह जिंदा है लेकिन किसी गलतफहमी के कारण इमरान का नाम उन मृत लोगों की सूची में है जो कि एलफिंस्टन स्टेशन पर हादसे का शिकार हुए थे। पहले तो

» Read more

Bigg Boss 11 Episode 3 Preview: नॉमिनेशन के बाद आज रात बिग बॉस का घर ‘फटने’ के लिए है तैयार

कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय टीवी शो ‘बिग बॉस 11‘ के तीसरे एपिसोड का प्रसारण आज रात होने वाला है। आज का एपिसोड काफी गरमा-गरम होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि नॉमिनेशन राउंड समाप्त हो चुका है और इस बात की पूरी संभावना है कि सेलेक्टेड कंटेस्टेंट्स के बीच काफी लड़ाई होने वाली है। हांलाकि अब तक के प्रसारित एपिसोड्स में भी कंटेस्टेंट्स के बीच कुछ कम लड़ाईयां नहीं हुई हैं। ध्यान के की बात है कि शो के कंटेस्टेंट्स अब धीरे-धीरे ऑडियंस के बीच अपनी लोकप्रियता भी

» Read more

मनी लाउंड्रिंग का सबसे बड़ा प्लान था नोटबंदी- यशवंत सिन्हा के बाद अरुण शौरी का नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला

वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा के बाद नोटबंदी को लेकर पत्रकार से राजनेता बने अरुण शैरी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने कहा कि नोटबंदी एक बहुत बड़ी मनी लाउंड्रिंग स्कीम थी, जिसे सरकार द्वारा काले धन को सफेद करने के लिए लागू किया गया था। शौरी के अनुसार इस बात का खुलासा आरबीआई गवर्नर ने भी किया है। आरबीआई गवर्नर ने अपने एक बयान में कहा था कि नोटबंदी के कारण 99 प्रतिशत बैन लगे हुए नोट वापस आए हैं जबकि यह कहा जा रहा

» Read more

हवालात में हनीप्रीत: सुबह 3 बजे तक हरियाणा पुलिस ने की पूछताछ, दिए गोलमोल जवाब

हरियाणा पुलिस की विशेष जांच टीम के अधिकारियों ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इंसां की करीबी कही जाने वाली हनीप्रीत से पूछताछ की। उसे बुधवार दोपहर पंचकूला की एक अदालत में पेश किया जा सकता है। हरियाणा पुलिस ने पिछले 38 दिनों से फरार रही हनीप्रीत को देशद्रोह के आरोप में मंगलवार को जिराकपुर-पटियाला राजमार्ग से गिरफ्तार किया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसआईटी के अधिकारियों और महिला पुलिस अधिकारियों ने चंडीमंदिर पुलिस थाने में उसकी गिरफ्तारी के बाद उससे कई घंटे पूछताछ की। एक पुलिस अधिकारी ने

» Read more

Happy Birthday श्वेता तिवारीः बेटी के जन्म के बाद पहले पति ने नर्क बनाई थी जिंदगी, दूसरे ने ऐसे संवारी

कसौटी जिंदगी से अपने करिअर की शुरुआत करने वाली टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का आज जन्मदिन है। वे आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। श्वेता ने टेलीविजन की दुनिया में काफी कम समय में अपनी अहम पहचान बनाई है। लेकिन यहां तक पहुंची श्वेता की पर्सनल में काफी मुश्किलों से भरी रही। हालांकि अब वे अपनी जिंदगी के बेहतर पलों को जी रही हैं। आइए जानते हैं श्वेता की लाइफ के उन दिनों के बारे में जिस वक्त उनकी रातों की नींद उड़ी हुई थी। श्वेता का जन्म

» Read more

ओडिशा: नर्सों ने डॉक्‍टर से फोन पर बात करते-करते किया सिजेरियन, बच्‍चे की मौत

ओडिशा के केंद्रपाड़ा में स्थित साई हॉस्पिटल में बॉलीवुड फिल्म ‘3 इडियट’ की स्टाइल में डिलीवरी करने का मामला सामने आया है। जिसमें बच्चे की जन्म लेने से पहले ही मौत हो गई। दरअसल, मंगलवार को आरती समल पेट में तेज दर्द होने के बाद अपने पति कल्पतरु समल के साथ साई हॉस्पिटल में पहुंची। वहां जाकर पता चला कि सीनियर डॉक्टर रश्मीकांत पात्रा मौजूद नहीं थी। कल्पतरु ने जब डॉ. रश्मीकांत से फोन पर बात की तो उन्होंने भरोसा दिलाया कि वो नर्सों से सीजेरियन करवा ले। लिहाजा, डॉ.

» Read more

जानिए लॉकअप में कैसे कटी हनीप्रीत की रात, 4 घंटे तक पूछताछ, डिनर में मिली दाल-रोटी

दो साध्वियों के साथ बलात्कार करने के मामले में जेल में सजा काट रहे राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 38 दिनों बाद मिली कामयाबी के बाद हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को हनीप्रीत को पंचकुला पुलिस को सौंपा। इंडिया टुडे को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के बाद हनीप्रीत की गिरफ्तारी हुई है। इंटरव्यू के दौरान हनीप्रीत खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश करती रही। उसने इंटरव्यू में कहा कि जैसा मीडिया ने उसे सबके सामने दिखाया है वह असल जिंदगी में वैसी

» Read more

गुजरात: मूँछ रखने पर दलित किशोर का मारा ब्लेड, एक हफ्ते में तीसरी घटना, विरोध में दलितों ने “मूँछ” को बनाया व्हाट्सऐप डीपी

मंगलवार (तीन अक्टूबर) शाम कुछ अज्ञात लोगों ने गुजरात के गांधीनगर गांव में एक दलित किशोर पर ब्लेड से हमला कर दिया। इसी गांव में इससे पहले दरबार जाति के सवर्णों ने दो युवकों की मूँछ रखने के लिए दो दलितों की पिटाई कर दी। पिछले एक हफ्ते में इस रह का ये तीसरा हमला है। हमले के बाद सानंद और उसके आसपास के करीब 300 दलितों ने अपने व्हाट्सऐप की डिस्प्ले पिक्चर पर मूँछ का लोगो लगाया है जिस पर “मिस्टर दलित” लिखा हुआ है और राजमुकुट का चिह्न

» Read more

पद्मावती’ में अपने किरदार से पर्दा उठाते ही रजा मुराद ने फेसबुक से हटाया पोस्ट

बॉलीवुड में ज्यादातर विलेन का किरदार निभा कर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले रजा मुराद अब संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ में नजर आएंगे। फिल्म ‘पद्मावती’ में तीनों मेन कैरेक्टर कैरेक्टर रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर के लुक पर से पर्दा उठा दिया गया है। इस बीच फिल्म में रजा मुराद का किरदार और उनका फर्स्ट लुक भी सामने लाया गया। रजा मुराद ने खुद सोशल मीडिया में एक तस्वीर पोस्ट कर अपना फर्स्ट लुक जारी किया। लेकिन इस बीच उन्होंने अपने द्वारा पोस्ट

» Read more

IRCTC से ट्रेन टिकट लेने पर मार्च तक नहीं लगेगा सर्विस चार्ज

भारतीय रेल में यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। आईआरसीटीसी से ऑनलाइन ट्रेन का टिकट बुक करने पर अब आपको मार्च तक सर्विस चार्ज नहीं देना होगा। पिछले साल नवंबर में लागू किए गए नोटबंदी के बाद केंद्र सरकार द्वारा डिजिटल मोड पर टिकट बुक करने पर सर्विस चार्ज माफ कर दिया गया था। पहले यह सुविधा केवल 30 जून तक थी जिसे बाद में 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया था और अब सर्विस चार्ज न देने की तारीख को मार्च 2018

» Read more

श्रीलंका के साथ घरेलू सीरीज का कार्यक्रम तय, 3 टेस्‍ट, 3 वनडे, 3 टी20 खेलेंगी दोनों टीमें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को भारत दौरे पर आ रही श्रीलंका टीम के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। श्रीलंका 16 नवंबर से 24 दिसंबर तक भारत दौरे पर रहेगी जहां वह तीन टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। मेहमान टीम दौरे की शुरुआत अभ्यास मैच से करेगी जो 11 से 13 नवंबर के बीच कोलकाता के ईडन गरडस स्टेडियम में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज का पहला मैच भी इसी मैदान पर 16 से 20 नवंबर के बीच खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच नागपुर में

» Read more
1 1,417 1,418 1,419 1,420 1,421 1,617