वादे के पक्के निकले नवजोत सिंह सिद्धू, पीड़ित किसानों को अपनी जेब से दिए 15 लाख रुपए

पंजाब के पर्यटन मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू अपने वादे के खरे हैं। अमृतसर में 202 एकड़ की फसल जलने पर उन्होंने किसानों की मदद की है। राज्य सरकार से दिए वाले मुआवजे से इतर उन्होंने अपनी जेब से पीड़ित किसानों को 15 लाख रुपए दिए हैं। बुधवार को यहां राजासांसी में एक कार्यक्रम हुआ। सिद्धू इसमें पीड़ित किसानों से मिले। उन्होंने इस दौरान उनका हाल-चाल जाना। दरअसल, यहां अप्रैल महीने में 202 एकड़ में लगी फसल शॉर्ट सर्किट से जल गई थी। बड़े स्तर पर इसमें किसानों को नुकसान झेलना

» Read more

मजेदार वीडियो: घर में झाड़ू से ऐसी सफाई आपने पहले नहीं देखी होगी

मोदी सरकार के आने के बाद से देशभर में स्वच्छ भारत अभियान को लेकर कैम्पेन चल रहा है। लेकिन यह मुहिम कहीं कारगर साबित नहीं हुई। एक पाकिस्तान का वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उसको देखकर लगता है कि भारत को अभी बहुत कुछ सीखने की जरुरत है। वीडियो में एक महिला बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में झाडू लगा रही है। महिला हेवर बोर्ड के सहारे घूम-घूमकर झाडू लगा रही है। जिससे उसको काफी सहूलियत मिल रही है। वीडियो को देखकर आपने भी कभी नहीं

» Read more

एसआईटी की पूछताछ के बाद हनीप्रीत ने की थी सीने में दर्द की शिकायत, डॉक्टरों ने जांचकर दी ये राय

हरियाणा पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की करीबी हनीप्रीत से पूछताछ करने के बाद बुधवार (चार अक्टूबर) को अदालत में पेश किया। हनीप्रीत को हरियाणा पुलिस ने मंगलवार (तीन अक्टूबर) को गिरफ्तार किया था। हनीप्रीत का असली नाम प्रियंका तनेजा है और वो पिछले 38 दिनों से फरार थी। हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है। हनीप्रीत को चंडीगढ़ से करीब 15 किलोमीटर दूर गिरफ्तार किया गया था। राम रहीम को दो साध्वियों के बलात्कार के

» Read more

21 साल पहले आज के दिन नैरोबी में इस बल्लेबाज ने मचाया था गदर, हर कोई रह गया था भौचक्का

शाहिद अफरीदी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। जब वह फॉर्म में होते थे तो अकेले ही किसी भी टीम की गेंदबाजी की बखिया उधेड़ने का माद्दा रखते थे। लेकिन दुनिया जिस पारी के लिए उन्हें आज भी याद रखती है, वह है सबसे तेज वनडे शतक के लिए, जो उन्होंने आज ही के दिन साल 1996 में श्रीलंका के खिलाफ नैरोबी में बनाया था। मैदान पर उतरते ही इस युवा बल्लेबाज ने चौके-छक्कों की एेसी बारिश की, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। इस मैच में उन्होंने केवल

» Read more

संविधान सभा में RSS-VHP को लेकर जब मोदी ने कही थी यह बात, यूजर्स बोले- PM ने पहली बार बोला सच

1947 की संविधान सभा में कौन सबसे पढ़े-लिखे लोग थे। यह बात पीएम ने अपने पुराने इंटरव्यू में कही थी। वह तब गुजरात के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने कहा था कि संविधान सभा में तब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आएसएस) और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) से एक भी सदस्य नहीं था। हाल में उस इंटरव्यू की क्लिप सोशल मीडिया पर क्या आई, ट्विटर पर लोग मौज लेने लगे। लोग पूछने लगे कि यह कौन से जन्म का बयान है। वहीं, एक ने लिखा कि उन्होंने जिंदगी में यह पहला सच बोला है।

» Read more

हनीप्रीत का रोल कर रही एक्‍ट्रेस का दावा- बलात्‍कारी राम रहीम की मुझपर भी नजर थी

पंचकुला हिंसा की आरोपी बलात्कार के दोषी राम रहीम की मुंह बोली बेटी को आखिरकार 38 दिनों के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राम रहीम पर बन रही फिल्म में हनीप्रीत का किरदार निभाने जा रही बॉलीवुड अदाकार राखी सावंत ने दावा किया है कि राम रहीम की उन पर नजर थी। हनीप्रीत पर लगे चार्ज पर बात करते हुए राखी सावंत ने कहा कि हनीप्रीत कैसे कबूल कर लेगी की वह गुनहगार है? कोई भी पागल यह कभी नहीं बोलेगा की वह पागल है। राखी ने कहा

» Read more

अमेरिका ने फिर की पाकिस्तान की फजीहत, टॉप जनरल ने कहा- आतंकियों के साथ आईएसआई के रिश्ते

अमेरिका के एक शीर्ष जनरल ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संबंध आतंकवादी समूहों के साथ हैं और उसकी अपनी विदेश नीति है। पाकिस्तान ने हालांकि अमेरिका के इन आरोपों से इनकार किया है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी द्वारा आतंकवादी समूहों को समर्थन देने का यह अब तक संभवत: सबसे कड़ा आरोप है। भारत और अफगानिस्तान भी समय-समय पर अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान पर ऐसे आरोप लगाते रहे हैं। संसदीय सुनवाई के दौरान सीनेट की विदेश संबंधों की समिति को अमेरिका के ज्वाइंट चीफ्स आॅफ

» Read more

JDU नेता पर दहेज के लिए बहू की हत्या का आरोप, दो दिन पहले ही नीतीश कुमार ने चलाया है दहेज व‍िरोधी अभियान

बिहार के मुजफ्फरनगर जिले में जनता दल-युनाइटेड (जदयू) के एक नेता पर दहेज के लिए अपनी बहू की हत्या करने का आरोप लगा है और उनके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जदयू नेता अरुण कुशवाहा पर उनकी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर अपनी बहू रीना देवी की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप है। पुलिस अधिकारी रामबालक यादव ने बुधवार को बताया, “रीना देवी की दहेज के लिए हत्या के आरोप में अरुण कुशवाहा, उनकी पत्नी और बेटे के

» Read more

एेसे पड़ा था विराट कोहली का निकनेम ‘चीकू,’ कहा- महेंद्र सिंह धोनी की वजह से हुआ फेमस

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के साथ दिवाली स्पेशल चैट शो में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कई राज खोले। उन्होंने यह भी बताया कि उनका निकनेम ”चीकू” कैसे पड़ा। इस शो में जर्नलिस्ट समीर अलाना भी मौजूद थे, जिन्होंने जल्द प्रसारित होने वाले इस शो के बारे में सिलसिलेवार ट्वीट किए। कोहली ने बताया कि यह नाम उन्हें घरेलू क्रिकेट के दौरान मिला था। आमिर से बातचीत में कोहली ने कहा कि अंडर-17 के दिनों में उन्होंने एक हेयरकट कराया था, जिसके बाद उनके कान बड़े लगने लगे

» Read more

अजय देवगन की इस फिल्म में बॉबी देओल को ‘भगत सिंह’ बनाना चाहते थे सनी पाजी, लेकिन…

7 जून 2002 को बॉलीवुड में भगत सिंह के ऊपर दो फिल्में एक साथ रिलीज हुई थी। ‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’ और ’23 मार्च 1931 शहीद’ नाम की ये फिल्में एक ही दिन रिलीज की गई थी। ‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’ के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी और सनी देओल काफी अच्छे दोस्त माने जाते थे। संतोषी ने सनी देओल को लेकर कई सुपरहिट फिल्में बनाई है। संतोषी चाहते थे कि उनकी फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’ में सनी देओल चंद्रशेखर आजाद का रोल प्ले करें। सनी देओल ये

» Read more

गुजरात: बीमा की रकम को लेकर शहीद और उसकी पत्‍नी के घरवालों के बीच लड़ाई, फर्जीवाड़े का आरोप

गुजरात के अहमदाबाद में शहीद लांस नायक गोपाल सिंह भदौरिया के परिवार में जवान की बीमा राशि को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ये विवाद गोपाल सिंह भदौरिया के पिता मुनीम सिंह और शहीद जवान की पत्नी के बीच हुआ है। दरअसल, मुनीम सिंह ने गोपाल की पत्नी हेमवती पर आरोप लगाया है कि उनका और गोपाल के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा था। इसके बावजूद हेमवती ने सेना के समक्ष फर्जी साक्ष्य पेश करके बीमा मुआवजे के रुप में मिली 18.75 लाख की राशि को हासिल किया

» Read more

पीएम की रैली के बाद सांसद अनुराग ठाकुर ने निभाया वादा, खुद ही ठिकाने लगाया कूड़ा-कचरा

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा था। कार्यक्रम निपटने के बाद सांसद अनुराग ठाकुर रैली स्थल पर बिखरे कूड़े-कचरे को खुद ही साफ करने लगे। वे प्लास्टिक की बोतलें और बिस्कुट के रैपर पन्नी में समेटते दिखे। यही नहीं, उन्होंने हर कार्यक्रम में यूं ही सफाई करने के लिए और को भी बढ़ावा देने के लिए कहा है। बिलासपुर के लुहणू मैदान में पीएम भाषण दे रहे थे। जैसे ही वह भाषण देकर वहां से निकले। अनुराग ने सफाई का मोर्चा संभाल लिया। वह और उनके

» Read more

BCCI से हुई बड़ी गलती! भाइयों में कंफ्यूज होकर गलत खिलाड़ी को दे दी टीम में जगह

बीसीसीआई ने गलती करते हुए राजस्थान के तेज गेंदबाज दीपक चाहर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम में शामिल किया लेकिन बाद में उन्हें उनके चचेरे भाई राहुल से बदल दिया जो लेग स्पिनर हैं। बीसीसीआई ने कल विज्ञप्ति जारी की थी जिसमें बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम में दीपक का नाम शामिल था जिस पर सवाल उठे थे क्योंकि टीम में जगह बनाने के लिए उनका प्रदर्शन प्रभावी नहीं था। बाद में पता चला कि चयनकर्ता राहुल को चुनना चाहते थे जो भारत के

» Read more

गुजरात में मूंछ रखने पर पिटाई: रवीश कुमार ने पूछा- सरकार ने नौकरी नहीं दी तो दलि‍तों पर क्‍यों निकाल रहे हो गुस्‍सा?

गुजरात में मंगलवार (तीन अक्टूबर) को एक 17 वर्षीय किशोर को दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने कथित तौर पर मूँछ रखने की वजह से ब्लेड मारकर घायल कर दिया। बीते एक हफ्ते में कथित तौर पर मूँछ रखने को लेकर दलित युवकों की सवर्णों द्वारा पिटाई का यह तीसरा मामला है। इसी हफ्ते गुजरात मे ही एक दलित युवक को कथित तौर पर सवर्णों ने इसलिए पीट कर मार डाला क्योंकि वो एक मंदिर में हो रहा गरबा देख रहा था। इंडियन एक्सप्रेस द्वारा बुधवार को तीसरी घटना के प्रकाशित

» Read more

मध्‍य प्रदेश: जिले को सूखा-ग्रस्‍त घोषित करने की मांग कर रहे किसानों को पुलिस ने कपड़े उतरवा कर पीटा

मध्य प्रदेश में टीकमगढ़ जिले को सूखा-ग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों की पुलिस के साथ झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस वालों ने कई किसानों को थाने ले जाकर उनकी जमकर पिटाई कर दी। ये किसान कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की मांग करते हुए कांग्रेस के नेताओं के साथ मिलकर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए किसानों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। किसानों का आरोप है कि वे प्रदर्शन कर वापस अपने गांव दुनातर लौट रहे थे कि पुलिसवालों

» Read more
1 1,416 1,417 1,418 1,419 1,420 1,617