राहुल गांधी बोले- नोटबंदी के सदमे से उबरने में मनमोहन सिंह को लगा था इतना वक्त
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज (27 सितंबर) कहा कि जब उन्होंने पहली बार नोटबंदी की घोषणा के बारे में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बताया था तो उन्हें इस सदमे से उबरने में 20 सेकेंड लग गये थे। गुजरात के राजकोट में व्यापारियों से मुखातिब राहुल गांधी ने उन्हें वह वाकया सुनाया जब पीएम नरेन्द्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी की घोषणा की थी। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम द्वारा नोटबंदी की घोषणा के महज दो मिनट बाद ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को फोन किया।
» Read more