सेक्‍सी दुर्गा’ पर सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने लगाई रोक, डायरेक्‍टर बोले- ईरान बनता जा रहा भारत

तिरुवनंतपुरम के एक स्वतंत्र फिल्म निर्माता ने अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त अपनी फिल्म ‘सेक्सी दुर्गा’ को मंजूरी देने के लिए सेंसर बोर्ड से लड़ाई शुरू कर दी है। सनल कुमार शशिधरन की यह मलयालम फिल्म 23 सालों में पहली भारतीय फिल्म है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव रॉटरडैम (आईएफएफआर) में टाइगर पुरस्कार मिलने वाला है। फिल्म निर्माता ने कहा, “इस फिल्म को अगले माह होने वाले स्टार 2017 जियो मुंबई फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किए जाने पर सेंसर बोर्ड ने रोक लगा दी थी, क्योंकि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने निष्कर्ष निकाला

» Read more

सऊदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला, महिलाओं को मिली वाहन चलाने की अनुमति, इसलिए लिया ये फैसला

सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद ने मंगलवार (26 सिंतबर) को एक शाही फरमान जारी करते हुए महिलाओं को देश में वाहन चलाने की इजाजत दे दी है। ‘न्यूयार्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस फैसले ने लंबे समय से चली आ रही उस दीर्घकालिक नीति को उलट दिया है जो बहुत रूढ़िवादी देश में महिलाओं के दमन का वैश्विक प्रतीक बन गई थी। यह निर्णय हालांकि, तत्काल लागू नहीं किया जाएगा क्योंकि देश में महिलाओं के लिए ड्राइविंग सीखने या ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के

» Read more

BHU के वीसी जीसी त्रिपाठी ने यौन उत्पीड़न के “दोषी” को बनाया यूनिवर्सिटी अस्पताल का प्रमुख

एक छात्रा के संग छेड़खानी से जुड़े मसले पर विवादों से घिरे काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के वाइस-चांसलर गिरीश चंद्र त्रिपाठी एक और विवाद से घिरते नजर आ रहे हैं। गिरीश चंद्र त्रिपाठी पर विश्वविद्यालय में नियुक्ति करने का अधिकार खत्म होने से करीब एक दिन पहले कई अहम नियुक्तियां करने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जीसी त्रिपाठी ने यौन उत्पीड़न के दोषी पाए गये एक  प्रोफेसर की भी नियुक्ति को मंजूरी दी है। जीसी त्रिपाठी ने मंगलवार (26 सितंबर) को विश्वविद्यालय की एक्जिक्यूटिव काउंसिल (ईसी) की बैठक में इन

» Read more

Spyder Movie Review LIVE: दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखेगी महेश बाबू की फिल्म

Spyder Movie Review: महेश बाबू की फिल्म स्पाइडर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। यह फिल्म फाइनली 27 सिंतबर को रिलीज हो रही है। अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर इस फिल्म को क्यों देखा जाए तो हम आपको बताते हैं कुछ वजहें जिनकी वजह से यह एक मस्ट वॉच फिल्म बनती है। इस फिल्म के जरिए पहली बार महेश बाबू और ए आर मुरुगादॉस ने साथ में काम किया है। डायरेक्टर को लोगों के लिए और अपने एक दर्शक वर्ग के लिए फिल्म बनाने के लिए जाना

» Read more

उत्‍तर कोरिया पर मिलिट्री एक्‍शन के लिए तैयार है अमेरिका, ट्रंप ने कहा- ये उनके लिए तबाही होगा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनका देश उत्तर कोरिया के खिलाफ ‘‘सैन्य विकल्प’’ के लिए ‘‘पूरी तरह तैयार’’ है । साथ ही उन्होंने आगाह किया कि दोनों देशों के बीच आगे और तनाव बढ़ने की स्थिति में ऐसा करना ‘‘विध्वंसकारी’’ होगा।’’ उत्तर कोरिया ने कहा था कि वह अमेरिका के बमवर्षक विमानों को गिराकर अपनी रक्षा करने के लिए तैयार है। उसके इस बयान के एक दिन बाद अमेरिका के राष्ट्रपति की ओर से यह कड़ी प्रतिक्रिया आई है। इस सप्ताह न्यूयॉर्क में मौजूद रहे उत्तर कोरिया

» Read more

जीनत अमान की खूबसूरती के दीवाने थे देव आनंद, करना चाहते थे प्रपोज

बतौर बॉलीवुड एक्टर देव आनंद की पहली फिल्म 1946 में आई ‘हम एक हैं’ थी। देव आनंद की एक्टिंग के अंदाज ने उन्हें हमेशा दूसरों एक्टर से अलग बनाया। देव आनंद का चलने का स्टाइल हो या डायलॉग डिलीवरी का। उनके हर अंदाज को फैंस ने बखूबी पसंद किया था। उस दौर में लड़कियां देव आनंद की दीवानी थी और उनकी एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर सकती थी। लेकिन देव आनंद तो खुद किसी और के दीवाने थे। वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि जीनत अमान थी।

» Read more

दिग्विजय सिंह ने अपनी पदयात्रा के लिए शिवराज सरकार से मांगा मोबाइल टॉयलेट

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने अगले शनिवार से शुरू हो रही छह महीने लंबी नर्मदा परिक्रमा के लिए मध्यप्रदेश सरकार से एंबुलेंस, अतिरिक्त सुरक्षा और मोबाइल शौचालय की मांग की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सरकार ने एंबुलेंस और सुरक्षा की मांग को मान लिया है। 3400 किलोमीटर लंबी यात्रा पर दिग्विजय सिंह का कहना है कि इसमें ना ही कांग्रेस का झंडा होगा और ना ही कांग्रेस के नारे, पोस्टर, बैनर होंगे। नर्मदा परिक्रमा की योजना बना रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता का कहना है कि वो साल 1990 से नर्मदा

» Read more

नवरात्रि 2017: आज है सातवां नवरात्र मां कालरात्रि का दिन, ये पूजन विधि अपनाने से देती हैं शुभ फल

दुर्गा जी का सातवां स्वरूप कालरात्रि है। इस दिन साधक का मन ‘सहस्रार’ चक्र में स्थित रहता है। इनका रंग काला होने के कारण ही इन्हें कालरात्रि कहते हैं। असुरों के राजा रक्तबीज का वध करने के लिए देवी दुर्गा ने अपने तेज से इन्हें उत्पन्न किया था। कथा के अनुसार दैत्य शुंभ-निशुंभ और रक्तबीज ने तीनों लोकों में हाहाकार मचा रखा था। इससे चिंतित होकर सभी देवतागण शिव जी के पास गए। शिव जी ने देवी पार्वती से राक्षसों का वध कर अपने भक्तों की रक्षा करने को कहा।

» Read more

Google Birthday: गूगल ने 19वें जन्‍मदिन पर यूजर्स को गिफ्ट किया सरप्राइज स्पिनर, ऐसे खेलें

Google Birthday Surprise Spinner: दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन Google का आज 19वां जन्‍मदिन है। आज से ठीक, 19 साल पहले (27 सितंबर, 1998) को लैरी पेज और सर्जी बिन ने एक गैराज में गूगल की नींव रखी थी। दोनों तब स्‍टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहे थे। तब दोनों संस्‍थापकों को भी अंदाजा नहीं था कि उनका यह प्रोडक्‍ट एक दिन दुनिया के बाकी प्रोडक्‍ट्स के लिए गेट-वे की तरह काम करेगा। Google अंग्रेज़ी के शब्द “Googol” की गलत वर्तनी है, जिसका मतलब है− वह नंबर जिसमें एक

» Read more

अब पाक अफसरों के खेतों-मकानों को कर रहे टारगेट, BSF के ऑपरेशन अर्जुन से घुटनों पर पाकिस्तानी सेना

भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सीमा के करीब स्थित पाकिस्तानी सेना के वर्तमान और पूर्व सैन्य अफसरों के घरों और खेतों पर निशाना लगाकर हमला कर रही है जिससे पाकिस्तानी सेना संघर्ष विराम के लिए अनुरोध करने पर विवश हो गयी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारत ने पाकिस्तानी स्नाइपरों द्वारा भारतीय सैनिकों को मारने और सीमावर्ती गांवों और ग्रामीणों पर गोलीबारी के बाद “ऑपरेशन अर्जुन” नामक अभियान शुरू किया। भारत के इस अभियान के बाद पाकिस्तानी सेना घुटनों पर आ गयी है और शांति चाहती है। पाकिस्तानी

» Read more

जब उड़ाया गया था इस धुरंधर भारतीय बल्लेबाज का मजाक, कहा- घर जाकर दूध पी…

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के मैदान पर सचिन तेंदुलकर ने महज 16 साल की उम्र में कदम रख तो दिया था मगर इस दौरान उन्हें स्लेजिंग का भी शिकार होना पड़ा। ये उनका डेब्यू मैच था, जो टीम इंडिया अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेल रहा था। सचिन जब मैदान पर उतरे तो पाकिस्तानी टीम ने उन्हें हल्के में लिया। पड़ोसी मुल्क को लगा कि ये बच्चा क्या कर पाएगा। मगर सचिन ने जो किया उसे पूरा विश्व कभी भुला नहीं सकता। पेशावर में 1989 को खेले गए उस डेब्यू मैच

» Read more

300 रोहिंग्याओं ने 100 हिंदुओं को अगवा किया, 92 को मार डाला: रिपोर्ट

करीब 300 रोहिंग्या मुस्लिमों ने 100 हिंदुओं को अगवा कर 92 की हत्या कर दी है। जबकि आठ बचे लोगों को मुस्लिम धर्म में परिवर्तन करा दिया गया है। घटना 25 अगस्त (2017) की है। जिन्हें बांग्लादेश ले जाया गया है। ये जानकारी टाइम्स ऑफ इंडिया को म्यांमार स्टेट काउंसलर इंफॉर्मेशन ऑफिस ने दी है। ये खुलासा तब हुआ जब म्यांमार आर्मी को उत्तरी रखाइन के गांव में दो कीचड़ के गड्ढों में 28 हिंदू शव मिले। इनमें महिलाओं और बच्चों के शव भी शामिल हैं। म्यांमार आर्मी का कहना

» Read more

मारपीट के आरोप में इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स गिरफ्तार, एलेक्‍स हेल्‍स पर भी लगा बैन

इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को सोमवार सुबह यहां हुए एक हादसे के कारण गिरफ्तार किया गया। स्टोक्स ने पूरी एक रात जेल में बिताई और अगली सुबह उन्हें बिना किसी आरोप के छोड़ दिया गया। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान उनके साथ एलेक्स हेल्स भी मौजूद थे। इन दोनों खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को होने वाले एकदिवसीय मैच में खेलने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह मामला इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मैच के बाद का है जिसमें इंग्लैंड

» Read more

बिग बॉस: टीवी पर आने के लिए दुनिया में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बने सलमान खान!

सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर छोटे पर्दे पर दस्तक देने जा रहे हैं। 11 अक्टूबर से बिग बॉस का 11वां सीजन ऑन एयर होगा। इस शो के होस्ट की जिम्मेदारी एक बार फिर सलमान खान के कंधों पर है। सलमान की आखिरी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ भले ही बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल न दिखा पाई हो, लेकिन इसके बावजूद उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं है। इसी के कारण चैनल को उनको मुंह मांगी कीमत देने पर मंजूर हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 11वें सीजन के हर एपिसोड के

» Read more

चंबल: घड़ियाल तो बच गए लेकिन रेत की चोरी से जान पर बन आई

चंबल के घड़ियालों को बचाने की सरकार की कवायद ने यहां के इंसानों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है। इंसानों को मारने का यह सिलसिला उन ट्रैक्टर ट्रालियों ने शुरू किया है जो चंबल नदी से चोरी से रेत लाकर शहर में बेचने के अरबों रुपए के कारोबार में लगी हैं। कुछ ट्रैक्टर चालक पकड़े जाने के डर से और कुछ अपनी हेकड़ी और दहशत फैलाने की मानसिकता से ब्रेक लगाने को तैयार नहीं होेते। नतीजतन रोजाना एक या दो लोग इन ट्रैक्टरों से कुचल कर मर रहे

» Read more
1 1,456 1,457 1,458 1,459 1,460 1,617