मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज करेंगे कमल हासन से मुलाकात, AAP में शामिल होने के कयास

बीते दिनों खुद की नई पार्टी बनाने का संकेत देने वाले दक्षिण भारत के सुपरस्टार कमल हासन से आज (21 सितंबर) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चेन्नई में मुलाकात करेंगे। खबर है कि इस मीटिंग में केजरीवाल कमल हासन को पार्टी में शामिल होने के लिए निमंत्रण दे सकते है। पिछले दिनों कमल हासन (62) के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए थे। हालांकि तब उन्होंने कहा कि वो किसी भी हाल में भाजपा में शामिल नहीं होने जा रहे हैं। ये बात उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से

» Read more

नवरात्रि 2017: राशि के अनुसार करें मां की पूजा, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

इन नौ दिनों में हर कोई अपने-अपने तरीके से माता की आराधना करता है लेकिन उद्देश्य केवल एक होता है माता की कृपा प्राप्त करना। यदि इस नवरात्रि में आप माता को प्रसन्न करना चाहते हैं तो अपनी राशि के अनुसार मां दुर्गा की पूजा की पूजा करनी चाहिए। मेष- राशि के लोगों को स्कंदमाता की विशेष उपासना करनी चाहिए। दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करें। स्कंदमाता करुणामयी हैं, जो वात्सल्यता का भाव रखती हैं। वृषभ- वृषभ राशि के लोगों को महागौरी स्वरूप की उपासना से विशेष फल

» Read more

अमेरिका: राहुल गांधी ने उठाया असहिष्णुता का मुद्दा, बीजेपी का नाम लिये बिना बोले- कुछ ताकतें देश बांट रही है

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में असहिष्णुता की बढ़ती घटनाओं को लेकर अमेरिका में भी चिंता बढ़ रही है। राहुल ने प्रवासी भारतीयों से देश को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ खड़े होने को कहा। राहुल ने बुधवार को इंडियन नेशनल ओवरसीज कांग्रेस (आईएनओसी) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि उन्होंने अमेरिका के अपने मौजूदा दौरे के दौरान प्रशासन के लोगों और रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टियों के सदस्यों से मुलाकात की, जिन्होंने मुझसे पूछा, “भारत में सदियों से कायम

» Read more

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहिद अब्बासी ने कहा- भारत को जवाब देने के लिए बनाए हैं शॉर्ट-रेंज परमाणु हथियार

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहिद खाक़ान अब्बासी ने गुुरुवार (21 सितंबर) कहा है कि उनके देश ने  “शॉर्ट-रेंज वाले परमाणु हथियार” बना लिये हैं। पाकिस्तानी पीएम अब्बासी ने कहा कि ये हथियार उन्होंने “भारत की कोल्ड स्टार्ट नीति के जवाब में” बनाया है। अब्बासी ने कहा कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार सुरक्षित हैं। अब्बासी अमेरिकी थिंक-टैंक काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। अब्बीसी ने एक सवाल के जवाब में कहा, “हमारे पास परमाणु हथियारों का काफी बेहतरीन कमांड और कंट्रोल सिस्टम है। वक्त ने साबित किया है कि ये

» Read more

साक्षी महाराज ने फिर दिया विवादित बयान, बोले-जेल में डाल देना चाहिए प्रेमी जोड़ों को, तभी रुकेंगे बलात्कार

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद और फायरब्रांड नेता साक्षी महाराज एक बार फिर विवादों में हैं। उन्होंने कहा है कि कार और पार्कों में प्रेमी जोड़ों के अश्लील बर्ताव के कारण ही रेप जैसी घटनाएं होती हैं। साक्षी महाराज ने यह भी कहा कि लोग रेप होने के बाद पुलिस को दोष देते हैं। उन्होंने कहा कि एेसे जोड़ों पर पुलिस को सख्त से सख्त एक्शन लेना चाहिए। एक बयान में साक्षी महाराज ने कहा, जोड़े कार, पार्कों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर अश्लील अंदाज में दिखाई देते हैं।

» Read more

ट्वि‍टर ने बताया- भारत सरकार ने 55 फीसदी ज्‍यादा खातों की जानकारी मांगी, ट्वीट हटाने को कहा, पर हमने नहीं हटाया

भारत सरकार ने ट्विटर से इस साल जनवरी और जून के बीच 261 खातों की जानकारी मांगी है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 55 फीसदी अधिक है। साथ ही भारत सरकार ने ट्विटर से 102 खातों को साइट से हटाने के लिए भी कहा है। इस बात की जानकारी ट्विटर ने अपनी 11वीं पारदर्शिता रपट में दी है। सरकार, पुलिस और अदालत के अनुरोध के बाद भी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने हालांकि किसी भी खाते और किसी भी ट्वीट को नहीं हटाया है। भारत में पुलिस और अदालत

» Read more

भारत की प्रतिक्रिया का जवाब देने के लिए पाकिस्तान ने विकसित किया छोटी दूरी का न्यूक्लियर हथियार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने आज (21 सितंबर) कहा है कि उनके देश ने छोटी दूरी तक मार करने वाला ‘न्यूक्लियर हथियार’ विकसित किया है। ये हथियार भारत के उस ‘कोल्ड स्टार्ट डॉक्ट्रिन’ को जवाब देने के लिए विकसित किया गया है जिसे भारतीय सेना ने अपनाया है। अब्बासी ने कहा है कि हथियार पूरी तरह से सुरक्षित है। परमाणु संपत्ति पर हमारे पास एक बहुत ही मजबूत, सुरक्षित कमांड और कंट्रोल सिस्टम है। अमेरिकी थिंक टैंक को जवाब देते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि समय ने

» Read more

नवरात्रि पूजा विधि 2017: मां दुर्गा का पूजन घर पर करने से पहले जान लें ये बात तो होगी मां की अतिकृपा

नवरात्र हिन्दुओं का ऐसा पर्व है जिसमें मां दुर्गा का पूजन किया जाता है। नवरात्र का अर्थ है नौ रातों का समूह, जिसमें मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। सबसे पहले भगवान रामचंद्र ने समुंद्र के किनारे नौ दिन तक दुर्गा मां का पूजन किया था और इसके बाद लंका की तरफ प्रस्थान किया था। फिर उन्होंने युद्ध में विजय भी प्राप्त की थी, इसलिए दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है और माना जाता है कि अधर्म की धर्म पर जीत, असत्‍य की सत्‍य पर जीत

» Read more

पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्‍णा के दामाद और कैफे कॉफी डे के संस्‍थापक के ठिकानों पर इनकम टैक्‍स का छापा

आयकर विभाग (आईटी) के अधिकारियों ने गुरुवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस.एम. कृष्णा के दामाद वी.जी. सिद्धार्थ की कंपनियों पर कर चोरी को लेकर छापा मारा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। आईटी संयुक्त आयुक्त एस. रमेश ने यहां आईएएनएस को बताया, “छापेमारी जारी है और अधिकारी कर चोरी के सबूतों की तलाश कर रहे हैं।” सिद्धार्थ एक व्यवसायी हैं, जो कैफे कॉफी डे आउटलेट के संस्थापक व मालिक हैं। सिद्धार्थ के बेंगलुरु, मुंबई, चेन्‍नई और चिकमागलुर के 20 से ज्‍यादा ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमों ने

» Read more

डोनाल्ड ट्रंप की धमकी का उत्तर कोरिया ने उड़ाया मजाक, कहा- कुत्ते भौंकते रहते हैं

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी को उत्तर कोरिया ने कुत्ते का भौंकना करार दिया है। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री ने कहा है कि उनका देश अमेरिकी गीदड़ भभकियों से डरने वाला नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र में अपने पहले संबोधन में उत्तर कोरिया को चेतावनी दी थी कि अगर उत्तर कोरिया ने अमेरिका या उसके सहयोगियों पर हमला किया तो वे उत्तर कोरिया का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका ने ये धमकी तब दी है जब दोनों देशों के बीच कई महीनों से तनाव

» Read more

पद्मावती फर्स्ट लुक: दीपिका पादुकोण का रॉयल रानी वाला अवतार आया सामने, देखें तस्वीरें

गुरुवार सुबह को दीपिका पादुकोण ने ट्विटर पर संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती से रानी पद्मिनी के किरदार का पहला लुक शेयर किया था। जहां एक्ट्रेस रानी पद्मिनी के किरदार को पूरी तरह से डूबी हुई नजर आईं। वहीं उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में हैं। शाहिद कपूर रानी के पति रावल रतन सिंह के तौर पर नजर आएंगे। भंसाली की यह मैग्नम ओपस फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी। अब फैंस को दीपिका पादुकोण के रानी पद्मिनी के लुक की झलक मिल गई

» Read more

अमन के रास्ते

हर तरफ सवाल हैं, लेकिन जवाब कुछ सूझ नहीं रहा। जिन्हें जवाब देने की जिम्मेदारियां मिली हैं, उनकी खामोशी समझ में नहीं आती। ये हकीकत है आज के दौर के हमारे भारत की, जहां देश का आम नागरिक हर तरह की राजनीतिक उठापटक से दूर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी चलाने और दो जून की रोटी जुटाने में सब कुछ फरामोश किए बैठा है। दूसरी ओर, देश के नौजवानों का एक बड़ा तबका सोशल मीडिया के सहारे साजिशों के चंगुल में फंस कर नफरतों को बढ़ावा देने में जोर-शोर से लगा

» Read more

वेश-भूषा बदलने में माहिर था नटवरलाल, ताज महल और लाल किले से लेकर तब बेच दिया था राष्ट्रपति भवन

ठगी की बात हो, तो ‘ठग्गू के लड्डू’ का नाम याद आता है। कानपुर में इस मशहूर मिठाई की दुकान है। सीना ठोंक कर दावा करते हैं कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे इन्होंने ठगा नहीं। यह तो थी मजाक की बात, लेकिन ठगी में इनके भी एक उस्ताद रहे हैं। नाम है- मिस्टर नटवर लाल। वही, जो अब ठगी का पर्याय माने जाते हैं। दुनिया भर में उनकी ठगी कुख्यात रही है। जनाब देश की संसद से लेकर ताज महल तक बेच चुके हैं। कहते थे- “झूठ बोलकर पैसे

» Read more

हैदराबाद- अरब विवाह रैकेट का भंडाफोड़, 8 शेख और 3 काजी गिरफ्तार

हैदराबाद में पुलिस ने एक बड़े अरबी विवाह रैकेट का खुलासा करते हुए ओमान और कतर के आठ नागरिकों और तीन काजियों को गिरफ्तार किया है। रैकेट के शिकारों में नाबालिग लड़कियां भी शामिल थीं। गिरफ्तार किए गए काजियों में मुंबई के मुख्य काजी फरीद अहमद खान शामिल हैं। वहीं हैदराबाद के चार लॉज मालिकों और पांच दलालों को भी गिरफ्तार किया गया है। सिटी पुलिस कमिश्नर एम. महेंद्र रेड्डी ने संवाददाताओं को बताया कि अरब के शेख दलालों, काजियों और लॉज मालिकों की मदद से नाबालिग लड़कियों से शादी

» Read more

अगर आपके पार्टनर में हैं ऐसी आदतें तो तोड़ लीजिए रिलेशनशिप

जब हम रिलेशनशिप में नए-नए होते हैं तब हमें अपने पार्टनर की हर आदत अच्छी लगती है। हम उसकी हर आदत पर खुश होते हैं लेकिन जब साथ-साथ कुछ वक्त गुजर जाता है तब कई ऐसी आदतों से पर्दा उठता है जिसके बारे में आप अनजान होते हैं। इनमें कुछ ऐसी आदतें भी होती हैं जो आपको मानसिक और भावनात्मक रूप से चोट पहुंचाती हैं। अक्सर आप रिश्तों को ठीक तरह से चलते रहने देने के लिए इन बातों को नजरअंदाज कर जाते हैं। यह आपके भविष्य के लिए सही

» Read more
1 1,488 1,489 1,490 1,491 1,492 1,617