भारतीय जनता पार्टी से सांसद महंत चांदनाथ का निधन, पीएम मोदी समेत सभी नेताओं ने जताया शोक

अलवर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद महंत चांदनाथ का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार (16 सितंबर) की देर रात निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और नाथ सम्प्रदाय से ताल्लुक रखने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अन्य लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया है। महंत चांदनाथ 61 वर्ष के थे। सूचनाओं के मुताबिक, वह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने कल मध्यरात्रि के करीब अंतिम सांस ली। भाजपा के राज्य प्रवक्ता आनंद शर्मा ने बताया कि चांदनाथ कैंसर से पीड़ित

» Read more

काफिले के साथ बिना टोल टैक्स दिए निकले भाजपा के यूपी अध्यक्ष, पूछा तो बोले- टोल फ्री हूं मैं

त्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष और चंदौली से सांसद महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा है कि वे सासंद हैं इसलिए टोल फ्री हैं। उन्होंने ये बात टोल ऑपरेटर द्वारा, आप टोल क्यों नहीं देंगे, पूछे जाने पर कही। दरअसल सूबे के अध्यक्ष इन दिनों आगरा दौरे पर हैं। जब उनका काफिले टोल रोड की तरफ पहुंचा तब किसी भी गाड़ी ने टोल टैक्स नहीं दिया। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार जब उनसे पूछा कि आपने टोल टैक्स क्यों नहीं दिया? जवाब में महेंद्र नाथ पांडेय नेता ने कहा,

» Read more

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी हमले में महिला की मौत, 72 घंटों से हो रही है सीमा पर गोलीबारी

जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल हुई एक महिला की रविवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार इस गोलीबारी में घायल हुए तीन अन्य नागरिकों का इलाज जारी है। भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच अरनिया सेक्टर में पिछले तीन दिनों से भारी गोलीबारी हो रही है। जम्मू जिले के अधिकारियों ने शनिवार को सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया कि अगर स्थिति खराब होगी तो उनके लिए अस्थाई आश्रय के लिए इंतजाम

» Read more

Vishwakarma Puja 2017: जानिए क्यों की जाती है विश्वकर्मा पूजा, क्या है इसका महत्व और इतिहास

आज 17 सितंबर यानी विश्वकर्मा पूजा का दिन है। इस दिन हिंदू धर्म में वास्तुकार माने जाने वाले भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है। पूजा हर साल बंगाली महीने के भद्र में आखिरी दिन होती है। इसे भद्र संक्रांति या कन्या संक्रांति भी कहा जाता है। चलिए आपको बताते हैं क्यों मनाया जाता है विश्वकर्मा का त्योहार और क्या हैं इसका इतिहास? क्यों मनाते हैं विश्वकर्मा का त्योहार- इस दिन देशभर में हिंदू धर्म के मानने वाले फैक्टरी, कारखाना, कंपनी या कार्यस्थलों पर विश्वकर्मी की पूजा करते हैं। ऐसा

» Read more

पीएम मोदी को जन्मदिन पर सलाह दे रहे थे दिग्विजय सिंह, लोगों को नहीं आई पसंद, सुनाई खरी-खोटी

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर विश किया। 17 सितंबर को किए गए ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने लिखा मोदी जी को जन्मदिन पर मेरी तरफ से बधाई, भगवान उनको बुद्धि दे ताकी वह अपनी गलतियों को मान सकें और उनको सही कर सकें। दिग्विजय सिंह ने एक और ट्वीट किया। उसमें उन्होंने लिखा मोदी जी के लिए एक सलाह अपनी गलतियों को मानने के लिए बहुत ताकत चाहिए, अपने आपको गलत बताना साहस का काम है, कमजोरी नहीं। मोदी को दी गई दिग्विजय सिंह

» Read more

अब कश्मीरी जीनत-उल-इस्लाम बनेगा लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख, अबु इस्माइल के मारे जाने के बाद ऐलान

भारतीय सेना द्वारा लश्कर-ए-तैयबा के कश्मीर प्रमुख अबु इस्माइल को मौत के घाट उतारने के बाद लश्कर ने ज़ीनत-उल-इस्लाम को प्रमुख बनाने का फैसला लिया है। ज़ीनत लश्कर का पहला स्थानीय कश्मीर का प्रमुख बनने जा रहा है। ज़ीनत दक्षिणी कश्मीर के शौपियां के सुगन ज़ानीपुरा का रहने वाला है। ज़ीनत को 2015 में लश्कर में शामिल किया गया था जब वह 28 वर्ष का था। पुलिस रिकॉर्ड्स के अनुसार ज़ीनत-उल-इस्लाम विस्फोटक डिवाइसिस बनाने की अच्छी जानकारी रखता था। 23 फरवरी, 2017 को शौपियां में हुए हमले के आरोपियों में

» Read more

गौ तीर्थ बनने जा रहे इस गांव में गाय के नाम पर हुआ था इंसानों का कत्ल-ए-आम, है 40 साल पुराना गौ रक्षक शहीद स्मारक

उत्तराखंड सरकार हरिद्वार स्थित उस गांव को गौ तीर्थ बनाने जा रही है जहां पर 1918 में गौ हत्या पर हुई हिंसा को लेकर कई लोगों की जान गई थी। कतरपुर में पहले से गायों की संख्या में कमी आई है और यहां 40 साल पहले गौ रक्षक शहीदों की याद में स्मारक बनवाया गया था। 99 साल बाद इस घटना के बीत जाने के बाद सरकार ने फैसला लिया है कि कतरपुर के इस गौ रक्षक शहीद स्मारक को गौ तीर्थ में तब्दील कर दिया जाए। इस जगह को

» Read more

NCERT पाठ्यक्रम में नोटबंदी, जीएसटी- 10 साल बाद अपडेट हो रहीं किताबें

भारत में अगली जनगणना के लिए तीन साल से कुछ ज्यादा ही दिन बचे हैं। लेकिन NCERT की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की किताबों में भारत की साक्षरता के संबंध में जो आकंड़े दिए गए हैं वो साल 2001 पर आधारित हैं। जबकि आवास की उपलब्धता, बिजली और पाइप से सप्लाई होने वाले पानी के आंकड़े साल 1994 के आंकड़ों पर आधारित हैं। हालांकि NCERT ने अपनी सभी 182 किताबों को अपडेट करने की तैयारी शुरू कर दी है। इन किताबों में नए पाठ्यक्रमों को शामिल किया जाएगा। इनमें

» Read more

कंगना रनौत के बाद अब सामने आए ऋतिक रौशन बोले, ‘चीजों को लेकर नहीं, लोगों को लेकर होता हूं सेंटीमेंटल’

बॉलावुड में इन दिनों कंगना-ऋतिक कॉन्ट्रोवर्सी हर तरफ फैली हुई है। इस दौरान कंगना ने एक के बाद एक अपने बयानों से सबको चौंका दिया। वहीं अब ऋतिक रौशन भी काफी लंबे समय के बाद सबके सामने आए हैं। ऋतिक ने इस दौरान कहा है कि वह चीजों के लिए नहीं लोगों के लिए सेंटीमेंटल होते हैं। दरअसल, ऋतिक एक घड़ी की कंपनी के ब्रांड अंबेसडर होने के चलते घड़ी के नए कलेक्शन के लॉन्च पर आए थे। वहीं ऋतिक ने कहा कि वह चीजों को लेकर नहीं लोगों को

» Read more

यूपी: हिन्दू से मुसलमान बने पति-पत्नी ने सरकार से मांगी सुरक्षा, कहा- साम्प्रदायिक पार्टियां दे रहीं धमकी

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिले में करीब दो महीने पहले मुस्लिम धर्म अपनाने वाले दलित दंपत्ति ने सरकार से सुरक्षा की मांग की है। दंपत्ति ने कहा है कि ‘असामाजिक तत्वों’ और ‘सांप्रदायिक पार्टियों’ द्वारा उन्हें प्रताड़ित और धमकियां दी जा रही हैं। गौरतलब है हिंदू धर्म छोड़ने के बाद रामधानी (30) ने अब्दुल रहमान और उनकी पत्नी गुड़िया ने अपना नाम आएशा रखा लिया था। करीब एक महीने पहले रहमान, आएशा और दस वर्षीय बच्ची सहित मुस्लिम बहुल पिपरावा में जाकर बस गए। ये जगह उनके मूल गांव

» Read more

नरेंद्र मोदी का 67वां जन्मदिन: पीएम ने किया सरदार सरोवर बांध का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17 सितंबर को 67 साल के हो गए। भारतीय जनता पार्टी इस दिन को सेवा दिवस के रूप में मना रही है। पीएम मोदी अपना जन्मदिन गुजरात में मना रहे हैं। वह शनिवार की रात को ही गुजरात पहुंच गए थे। मोदी ने सबसे पहले अपनी मां का आशीर्वाद लिया। फिर उन्होंने सरदार सरोवर बांध का उद्धाघटन किया। खराब मौसम की वजह से चॉपर को उतरने में दिक्कत हुई। इसलिए कार्यक्रम लेट शुरू हुआ। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध है। इसके बाद मोदी नर्मदा

» Read more

सपा से निकाले गए अमर सिंह ने कहा- बीजेपी में शामिल होने का मौका मिलेगा तो नहीं करुंगा मना

वरिष्ठ नेता अमर सिंह ने शनिवार को कहा कि वह भाजपा में शामिल होने की किसी पेशकश से इनकार नहीं करेंगे लेकिन उन्होंने भाजपा से जुड़ने के लिये कोई प्रार्थना पत्र भी नहीं दिया है। समाजवादी पार्टी से निष्कासित सिंह ने एक फिल्म के विशेष शो में शामिल होने के दौरान संवाददाताओं से कहा, “भाजपा बहुत बड़ा दल है। मैं यह नहीं कहूंगा कि यदि मुझे अवसर मिलेगा, तो मैं भाजपा में नहीं जाऊंगा, लेकिन मुझे यह अवसर दे कौन रहा है। मैंने यह अवसर हासिल करने के लिये कोई

» Read more

सहवाग के इस बयान पर नाराज हुए गांगुली, कहा- मूर्खतापूर्ण बात कही है उन्होंने

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की उस टिप्पणी को आज ‘मूर्खतापूर्ण ’ करार दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि बोर्ड में ‘सेटिंग’ की कमी के कारण वह टीम के मुख्य कोच नहीं बन सके। गांगुली ने कहा, ‘मुझे कुछ नहीं कहना है। उन्होंने मूर्खतापूर्ण बात की है।’ कोच का चयन करने वाली तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति में गांगुली भी शामिल थे। इसी समिति ने रवि शास्त्री को टीम का मुख्य कोच चुना। सहवाग ने

» Read more

जब नरेंद्र मोदी ने बताया था क्यों नहीं पहनते मुस्लिम टोपी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को जन्मदिन है। 17 सितंबर 1950 में गुजरात के वडानगर में जन्मे मोदी मई 2014 में वो देश के 14वें प्रधानमंत्री बने। वो आजादी के बाद जन्मे देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। उनकी सरकार के साढ़े तीन साल हो चुके हैं। अगला आम चुनाव 2019 में प्रस्तावित है। नरेंद्र मोदी पीएम बनने से एक महीने पहले इंडिया टीवी के शो आप की अदालत में आए थे। उस समय वो गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे। उस इंटरव्यू में उन्होंने बहुत

» Read more

PHOTOS: जाते-जाते अपने पीछे ये यादें छोड़ गए एयरफोर्स के इकलौते फाइव स्टार मार्शल अर्जन सिंह

भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह का 98 साल की उम्र में 16 सितंबर को निधन हो गया है। एयरफोर्स फाइव स्टार रैंक वाले मार्शल सिंह एकलौते ऑफीसर थे। जैसा सेना का अनुशासन उनके अंदर भरा था वैसे अब तक शायद किसी सेनानायक में न हो। भारत 1965 के युद्ध में मार्शल अर्जन सिंह का शानदार नेतृत्व कभी नहीं भूलेगा, वह हमेशा याद आएंगे। सिंह भले ही इस दुनिया से रुक्शत हो गए हैं लेकिन वे अपने पीछे न जाने कितनी ही यादें छोड़ गए हैं। देखिए सिंह की

» Read more
1 1,490 1,491 1,492 1,493 1,494 1,600