जम्मू-कश्मीर: हिजबुल आतंकी आदिल अहमद भट्ट बीजबेहाड़ा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से हिजुबल मुजाहिदीन के आतंकी आदिल अहमद भट्ट को पुलिस ने बीजबेहाड़ा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। इससे पहले सुरक्षा बलों ने 14 सितंबर को अन्य हिजबुल आतंकी जमीर अहमद को बांदीपुरा जिले से गिरफ्तार किया था। तब सुरक्षा को अहमद के पास हथियार भी बरामद किए थे। सुरक्षा बलों ने इसी दिन लश्कर कमांडर आतंकी अबु इस्माइल को नौगांव जिले में हुई एक मुठभेड़ में मार गिराया था। अबु इस्माइल अमरनाथ हमले का मुख्य गुनाहगार था। अबु इस्माइल आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर था। न्यूज
» Read more