सदगुरु से पूछा कश्मीरी को जीप से बांधना सही था? जवाब सुन सभी करने लगे तारीफ

जग्गी वासुदेव (सदगुरु) से एक शख्स ने ट्विटर पर मेजर गोगोई द्वारा कश्मीरी शख्स को जीप पर बांधने वाले फैसले पर राय पूछी। इसपर सदगुरु ने कहा रणभूमि में जो निर्णय लिए जाते हैं उनको उन्हीं पर छोड़ देना चाहिए, क्योंकि वही शख्स वहां बुलेट का सामना कर रहा होता है ना कि हम और ना हीं आप। जग्गी वासुदेव का यह ट्वीट लोगों को काफी पसंद आया। 15 सितंबर को किए गए ट्वीट को काफी लोगों ने पसंद किया और कई ने रीट्वीट किया। सदगुरु से यह सवाल #AskSadhguru

» Read more

टीआरपी के मामले में पहले पायदान पर कौन बनेगा करोड़पति-9, जानिए क्या है बाकी शोज की हालत

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने जब कौन बनेगा करोड़पति से छोटे पर्दे पर कदम रखा तो उन्हें इस बात का बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि यह कामयाबी की बुलंदियों को छुएगा। 3 जुलाई सन 2000 को शुरू हुआ यह शो आज 17 साल बाद अपने 8 सीजन पूरे कर चुका है और 9वां सीजन प्रकाशित किया जा रहा है। इस साल के 36वें हफ्ते की ब्रॉडकास्टिंग ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) की रिपोर्ट आ चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक कौन बनेगा करोड़पति सीजन 9 सबसे ज्यादा टीआरपी बटोरने वाला शो

» Read more

अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर की चाकू मारकर हत्या, मरीज शक के घेरे में

अमेरिका में कंसास के विचिटा में भारतीय मूल के एक मरीज ने 57 वर्षीय भारतीय अमेरिकी चिकित्सक की उसके क्लीनिक के पास कथित रूप से चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मनोचिकित्सक अचुता रेड्डी का शव बुधवार को ईस्ट विचिटा के उनके क्लीनिक के पीछे मिला। उनके शरीर पर कई बार चाकू से वार किए जाने के निशान थे। वह तेलंगाना के रहने वाले थे। रेड्डी के एक मरीज 21 वर्षीय उमर राशिद दत्त को गिरफ्तार किया गया है और उस पर प्रथम डिग्री हत्या का आरोप

» Read more

पहलू खान को श्रद्धांज‍ल‍ि दे रहे थे मुसलमान, ह‍िंदू संगठनों ने रोका: धरने पर बैठे हर्ष मांदर

राजस्थान के बहरोड़ में शुक्रवार (15 सितंबर) को हिन्दू संगठनों और मुस्लिम समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी की वजह से किसी प्रकार की कोई अनहोनी नहीं हुई। दरअसल, गौ तस्करी के आरोप में अप्रैल में भीड़ द्वारा मारे गए पहलू खान को मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग उसी स्थान पर श्रद्धांजलि देने आए थे जहां पहलू खान की पिटाई हुई था लेकिन हिन्दू संगठनों के लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। एचटी मीडिया के मुताबिक जयपुर से एक बस में सवार होकर कारवां-ए-मोहब्बत

» Read more

लंदन मेट्रो में धमाका, 18 लोग घायल, पीएम थेरेसा मे ने बुलाई आपात बैठक

लंदन मेट्रो में एक धमाके की खबर है। यह धमाका पार्सन्स ग्रीन स्टेशन पर हुआ। स्टेशन अंडरग्राउंड है। धमाके के बाद स्टेशन पर भगदड़ मच गई थी। कई लोगों के चेहरे भी झुलस गए हैं। कहा जा रहा है कि सफेद रंग के कंटेनर में विस्फोटक था जिसकी वजह से धमाका हुआ। हमले में 18 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लंदन मेट्रो में यात्रियों की चेकिंग नहीं होती। इसलिए यह सफेद कंटेनर अंदर कैसे पहुंचा यह साफ नहीं है। ज्यादा लोग भगदड़

» Read more

ताइवान में हैं ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस कांची सिंह, पानी में ऐसे कर रही हैं मस्ती

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से फेम पाने वालीं एक्ट्रेस कांची सिंह इन दिनों काफी बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। कांची की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं जिसमें वह काफी बोल्ड दिख रही हैं। कांची तस्वीरों में ब्लू-ब्लू पानी में मस्ती करती दिख रही हैं। कांची अब तक छोटे पर्दे पर काफी सजी संवरे अंदाज में नजर आती रही हैं। वहीं अब कांची का ये नया अवतार देख कर सब लोग काफी एक्साइटेड हैं। लोगों को उनका ये अंदाज काफी भा रहा है।

» Read more

गंगाजल साथ रखने को इस राजा ने बनवा दिए थे दुनिया के सबसे बड़े चांदी के बर्तन, वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल

हिंदू धर्म ही नहीं बल्कि दुनिया में बाकी धर्मों में भी गंगा जल के बारे में अपनी-अपनी मान्यताएं हैं। गंगा जल को अमृत के बराबर भी माना जाता है। आज भी हरिद्वार के गंगाजल को लेने के लिए देश दुनिया से श्रद्धालु पहुंचते है। माना जाता है कि युगों पहले भागीरथ जी गंगा की धारा को पृथ्वी पर लाए थे, भागीरथ जी गंगा की धरा को हिमालय के जिस रास्ते से लेकर मैदान में आए थे वह रास्ता दिव्य औषधियों व वनस्पतियों से भरा हुआ है। भारतीय सभ्यता में गंगा

» Read more

तस्लीमा आपकी बहन बन गई, तो रोहिंग्या आपका भाई नहीं बन सकता है क्या मिस्टर मोदी- ओवैसी

रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर करारा हमला बोला है। ओवैसी ने इस मुद्दे पर सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाने पर लिया और कहा कि प्रधानमंत्री जी जब बांग्लादेश की लेखिका तस्लीमा नसरीन आपकी बहन हो सकती है तो म्यांमार के रिफ्यूजी मुसलमान आपके भाई क्यों नहीं हो सकते हैं। ओवैसी ने कहा कि जब भारत में तस्लीमा नसरीन रह सकती है तो रोहिंग्या मुसलमान क्यों नहीं रह सकते हैं। तस्लीम नसरीन 1994 से भारत में निर्वासित जीवन जी रही है।

» Read more

लेखिका द्वारा बुलेट ट्रेन की खिंचाई पर शख्स ने दी रेप की धमकी, आरोपी को रेल मंत्री करते हैं फॉलो

महिला पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद निखिल दधीच नाम के एक शख्स के ट्वीट ने लोगों के अंदर नाराजगी पैदा कर दी थी। इस शख्स ने गौरी लंकेश की हत्या को ‘कुतिया की मौत’ बताया था। इस शख्स के ट्वीट पर लोगों का आक्रोश इसलिए फूटा था क्योंकि उसे ट्विटर पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फॉलो करते थे। इस मामले में पीएम मोदी के खिलाफ भी सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूटा था। इस बात को बीते अभी कुछ ही दिन हुए कि ठीक ऐसा ही एक

» Read more

Engineer’s Day 2017: पीएम मोदी ने भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, कहा- मैं आप सबको सलाम करता हूं

देश के महान इंजीनियर और सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से विभूषित एम. विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य मंत्रियों ने श्रद्धांजलि दी तथा इंजीनियर्स दिवस के अवसर पर सभी अभियंताओं को शुभकामनाएं दीं। महान इंजीनियर को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘मैं इंजीनियर्स डे पर सभी इंजीनियरों को सलाम करता हूं और हमारे राष्ट्र के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा करता हूं।’’ उन्होंने लिखा है, ‘‘भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। स्वयं एक

» Read more

BSF में 10वीं पास वालों के लिए बम्पर वैकेंसी, 1074 पदों पर होनी है भर्ती, यहां जानें सभी महत्वपूर्ण बातें

BSF Recruitment 2017: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) बड़े पैमाने पर भर्ती करने जा रहा है। 10वीं पास वालों के लिए नौकरी का यह बढ़िया मौका है। कॉन्स्टेबल (ट्रेडस्मैन) (पुरुष) के 1074 पदों पर भर्ती होनी है। भर्ती के लिए बीएसएफ ने 12 सितंबर, 2017 को नोटिफिकेशन जारी कर सूचना दी थी। आवेदन प्रक्रिया नोटिफिकेशन जारी होने के 30 दिन तक जारी रहेगी। ऐसे में आप समय रहते आवेदन करना न भूलें। तो चलिए अब आपको बताते हैं इस पद के लिए आवेदन करने से जुड़ी सभी जरूरी बातें। कॉन्स्टेबल (ट्रेडस्मैन) के 1074 पदों

» Read more

भाई ने दिया नहीं, बीवी दे नहीं सकती थी, मुस्लिम ”गुरु” को हिंदू ने खुशी-खुशी दे दी किडनी

उत्तर प्रदेशके बरेली के रहन वाले 45 वर्षीय मंसूर रफी पिछले साल मई में जब पहली बार दिल्ली के एक अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग में पहुंचे तो उनके हाथ में दो फाइलें थीं। एक में उनकी मेडिकर रिपोर्टें थीं जिनमें लिखा था कि उनकी किडनी खराब हो रही है और दूसरी में कुछ तस्वीरें थीं। दिल्ली के वीपीएस रॉकलैंड अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर विक्रम कालरा बताते हैं, “वो शारीरिक रूप से स्वस्थ थे लेकिन उन्हें नियमित रूप से डायलसिस करना पड़ता था। मैंने उन्हें बताया कि उन्हें

» Read more

नरेंद्र मोदी सरकार चाहे तो 38 रुपए लीटर मिल सकता है पेट्रोल, पर बड़ा सवाल- चाहेगी क्या?

नरेंद्र मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आलोचनाओं से घिरी हुई है। वहीं पेट्रोलियम मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान ने यह कहकर वित्त मंत्री अरुण जेटली के पाले में गेंद डाल दी है कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत तभी तार्किक हो सकती है जब उन्हें वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाया जाए। केंद्र सरकार ने एक जुलाई को देश में सभी अप्रत्यक्ष करों की जगह जीएसटी लागू किया था लेकिन पेट्रोलियम उत्पादों को अभी इससे बाहर रखा गया है। पिछले एक महीने में पेट्रोल की कीमत में सात

» Read more

पुलिस चौकी में जा घुसी भाजपा विधायक की कार

मुंबई में एक कार पुलिस चौकी में जाकर घुस गई। इसमें दो लोग जख्मी हो गए। यह कार भारतीय जनता पार्टी के विधायक सरदार तारा सिंह की बताई जा रही है। हालांकि,  हादसे के समय तारा सिंह गाड़ी में मौजूद नहीं थे। घटना की बाकी जानकारी का इंतजार है।  

» Read more

तर्क नहीं तुर्रा

भारत में जब भी बुलेट ट्रेन की बात होती है कुछ लोगों द्वारा एक थका राग छेड़ दिया जाता है कि पहले भारतीय रेल ठीक कर दो, उसके बाद बुलेट ट्रेन चलाना! यह तर्क नहीं तुर्रा है! इस तुर्रे से ग्रस्त गांव का गरीब अपने बच्चों को बताता है कि नए कपड़े पहनना अमीरों का काम है, उसकी जिंदगी का सरोकार तो फटे-पुराने या पैबंद लगे वस्त्रों से ही है। इस तुर्रे से ग्रस्त करोड़ों लोग दशकों तक यही सोचते रहे कि उनकी प्राथमिकता बच्चे का पेट भरना है न

» Read more
1 1,514 1,515 1,516 1,517 1,518 1,617