शायद पहली बार पीएम के खिलाफ बोला कोई भाजपा सांसद- सवाल पूछो तो गुस्सा जाते हैं नरेंद्र मोदी
भारतीय जनता पार्टी के सांसद नाना पटोले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार (1 सितंबर) को पटोले ने कहा कि मोदी को सवाल पूछे जाना पसंद नहीं है। पटोले के अनुसार, भाजपा सांसदों की एक बैठक में जब उन्होंने ओबीसी मंत्रालय और किसानों की आत्महत्या का मुद्दा उठाना चाहा तो प्रधानमंत्री नाराज हो गए। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए भंडारा-गोंदिया से सांसद, पटोले ने कहा, ”मोदी सवाल लेना पसंद नहीं करते और जब मैंने भाजपा सांसदों की बैठक में ओबीसी मंत्रालय और
» Read more