एक और बाबा की करतूत- सेक्स रैकेट में पकड़ाया, बेल पर छूटा तो चलाने लगा जॉब रैकेट, गिरफ्तार
हाई-प्रोफाइल सेक्स-रैकेट में गिरफ्तार होने के बाद जमानत पर रिहा इच्छाधारी संत भीमानन्द को अब दिल्ली पुलिस ने नौकरी दिलाने के जाली रैकेट मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार भीमानन्द पर मकोका के तहत मुकदमा चल रहा है। भीमानन्द ने अपने पाँच साथियों के साथ मिलकर नौकरी दिलाने वाला रैकेट तैयार किया था। भीमानन्द के रैकेट का भंडाफोड़ दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की जिला पुलिस ने मिलकर किया है। भीमानन्द को रविवार (27 अगस्त) को दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश से गिरफ्तार किया गया।
» Read more