बस से टकराई बाइक, 1 किमी तक घसिटता चला गया बाइक सवार
अमरोहा: अमरोहा में रोडवेज बस के ड्राइवर की लापरवाह ड्राइविंग और उसके बाद अमानवीयता की तस्वीरें सामने आई हैं. नेशनल हाइवे-24 पर तेज रफ्तार से बस चला रहे ड्राइवर ने पहले बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारी और इसके बाद जो हुआ वो खौफनाक था. टक्कर लगने के बाद बाइक सवार एक युवक सड़क पर गिर गया, जबकि दूसरा युवक बाइक के साथ ही बस के अगले पहिये में फंस गया. ड्राइवर हादसे की जानकारी होने के बावजूद तेज रफ्तार के साथ बस चलाता रहा. बस के पीछे कार
» Read more