ऐस्टन मार्टिन ने लॉन्च की सबसे सस्ती लग्जरी कार, कीमत है 2.95 करोड़ रुपये
नई दिल्ली : ब्रिटेन की ऑटोमोबाइल कंपनी ऐस्टन मार्टिन ने भारत में अपनी सबसे सस्ती लग्जरी कार वेंटेज को लॉन्च कर दिया है. आपको बता दें कि ऐस्टन मार्टिन की वेंटेज कार सिर्फ 3.5 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. कंपनी ने इस लग्जरी कार की बुकिंग लेनी शुरू कर दी है. हालांकि, इसकी डिलिवरी शुरू होने में दो से चार महीने का वक्त लग सकता है. ऐस्टन मार्टिन ने नई वेंटेज कार को पिछली कार की तुलना में ज्यादा हल्की और दमदार बनाया है.
» Read more