एयर इंडिया ने गलत रनवे पर उतार दिया विमान, बची 136 यात्रियों की जान, खींच कर पार्किंग बे में ले जाया गया जहाज
केरल के तिरुवनंतपुरम से 136 यात्रियों को मालदीप लेकर पहुंचा एयर इंडिया का एक विमान सुरक्षा में चूक की वजह से गलत रनवे पर उतर गया। हालांकि किसी तरह विमान को सुरक्षित उतार लिया गया है। जानकारी के मुताबिक विमान के दो टायरों को क्षति पहुंची है। गलत रनवे पर लैंडिंग की वजह से इन टायरों की हवा निकल गई। अपने एक बयान में एयर इंडिया ने बताया कि A320 नियो विमान निर्माणधीन रनवे पर लैंड हो गया। विमान के सभी 130 यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं।
» Read more