‘पीएम को राखी बांधने के लिए नहीं चाहिए था आधार नंबर’, सोशल मीडिया पर फैलाया गया झूठ

इन दिनों पीएम नरेंद्र मोदी से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस पोस्ट में ये दावा किया गया है कि रक्षाबंधन के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधने के लिए आने वाले सभी बच्चों और महिलाओं के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य किया गया था। दावा ये भी है कि पीएम नरेंद्र मोदी की कलाई पर राखी बांधने की इजाजत उन्हीं लोगों को दी गई, जिनके पास में आधार कार्ड थे। इस दावे का आधार पीएमओ इंडिया और प्रेस इंफार्मेशन ब्यूरो की आधिकारिक

» Read more

Asian Games 2018: विकास कृष्ण का मेडल पक्का, लगातार 3 पदक जीतने वाले बनेंगे पहले भारतीय मुक्केबाज

भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण ने 18वें एशियाई खेलों में बुधवार को पुरुषों की 75 किलोग्राम मिडलवेट स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस जीत के साथ विकास ने इस स्पर्धा में अपने लिए एक पदक पक्का कर लिया है। विकास लगातार तीन एशियाड में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज होंगे। उन्होंने 2010 ग्वांग्झू एशियन गेम्स में गोल्ड, जबकि 2014 इंचियोन में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। सेमीफाइनल में विकास कृष्ण का सामना कजाकिस्तान के अबिलखान अमानकुल से होगा। विकास ने क्वार्टर फाइनल में हुए संघर्षपूर्ण मुकाबले

» Read more

17 साल की उम्र में मौत से जंग हार गईं वीर कुंवर सिंह की गाथा से सुर्खियां में आई लोकगायिका तीस्ता

भोजपुरी की लोकगायिका तीस्ता शांडिल्य के निधन से भोजपुरी कला और साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। महज 17 साल की तीस्ता शांडिल्य ने बाबू वीर कुंवर सिंह की गाथा गाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। तीस्ता को भोजपुरी लोकगाथा और लोकनाट्य का उभरता हुआ सितारा माना जा रहा था। जानकारी के मुताबिक तीस्ता एक्यूट सेप्टेसेमिया नामक बीमारी से पीड़ित थीं। तीस्ता पिछले कुछ दिनों से पटना स्थित एम्स में जिंदगी की जंग लड़ रही थीं। तीस्ता तीन दिनों से वेंटिलेटर पर थीं और डॉक्टर उन्हें बचाने के

» Read more

कोरेगांव हिंसा से जुड़ी गिरफ्तारी पर SC का आदेश: पांचों को रखा जाए नजरबंद, रिमांड पर नहीं ले सकेगी पुलिस

सुप्रीम कोर्ट ने भीमा-कोरेगांव मामले में की गई पांच गिरफ्तारियों पर बुधवार (29 अगस्त) को बड़ा आदेश दिया। कोर्ट ने कहा है कि गिरफ्तार किए गए पांचों लोगों को अगली सुनवाई तक नजरबंद (हाऊस अरेस्ट) रखा जाएगा। कोर्ट ने इसी के साथ स्पष्ट किया कि पांचों को रिमांड पर नहीं लिया जाएगा। ऐसे में कोर्ट का यह आदेश पुणे पुलिस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। अब इस मामले में अगली सुनवाई अगले गुरुवार को होगी, जबकि आगामी मंगलवार तक महाराष्ट्र सरकार को इस बाबत कोर्ट को

» Read more

मेडिकल इंश्यारेंस में अब दांतों और इनफर्टिलिटी का इलाज भी कवर! इन बीमारियों पर भी मिल सकती है राहत

पेसेंट्स के लिए अधिक समावेशी स्वास्थ्य देखभाल नीतियों का अर्थ क्या हो सकता है, बीमा नियामक ने स्वास्थ्य बीमा के लिए “वैकल्पिक कवर” की सूची से डेंटल, स्टेम सेल, बांझपन और मनोवैज्ञानिक उपचार जैसी प्रक्रियाओं सहित लगभग 10 आइटम हटा दिए हैं। इंश्योरेंश रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने एक नोटिफिकेशन में हेल्थ इंश्योरेंस के बिजनेस में मानकीकरण पर दिशानिर्देशों का आंशिक संशोधन जारी कर दिया है। इसमें से काफी आइटम्स को लिस्ट से हटा दिया गया है। इसमें वह आइटम शामिल थे जो इंश्योरेंस कंपनी द्वारा ऑप्शनल में ऑफर

» Read more

जब वाजेपयी ने बताया था क‍ि जलाए गए ह‍िंदुओं की तस्‍वीरें देख बदल गया था गुजरात दंगों पर नजर‍िया

गुजरात दंगे को लेकर राजनीतिक गलियारों से लेकर मीडिया में कई बार बहस हुई। टीवी चैनलों पर पैनल डिस्कशन हुए।  इस दंगे को लेकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने भी अपनी राय दी थी, और इसे गलत करार दिया था। तब वाजपेयी देश के पीएम थे। एनडीटीवी के साथ एक इंटरव्यू में  प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से कई मुद्दों पर बात की गई थी। इसी इंटरव्यू में गुजरात दंगों पर भी सवाल किए गए थे। इंटरव्यू के दौरान एंकर ने पूछा कि, “कहते हैं वाजपेयी जी ने

» Read more

वचन निभाएंगे ‘शिवभक्त’ राहुल गांधी, जल्द करेंगे कैलाश मानसरोवर यात्रा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए रवाना हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 31 अगस्त से एक सितंबर के बीच वह कैलाश मानसरोवर की यात्रा करेंगे। पार्टी इसकी तैयारियां भी कर रही है। बता दें कि राहुल खुद को कई बार भगवान शिव का भक्त कह चुके हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के वक्त राहुल एक हादसे में बाल-बाल बचे थे। उन्होंने उस घटना के बाद भगवान शिव को शुक्रिया अदा करने के लिए पवित्र तीर्थ स्थल पर जाने की इच्छा जाहिर की

» Read more

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियों पर बोली फड़नवीस सरकार- पुलिस बिना सबूत नहीं करती है कार्रवाई

भीमा-कोरेगांव हिंसा के मामले में पांच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का बहुत से लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। इस मामले में महाराष्ट्र सरकार को नेशनल ह्यूमन राइट्स कमिशन (एनएचआरसी) की तरफ से भी नोटिस जारी किया है। वहीं कई वकीलों, शिक्षाविदों और लेखकों ने इन गिरफ्तारियों का विरोध किया है और अपना गुस्सा जाहिर किया है। पांच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर लोगों द्वारा विरोध किए जाने के मामले में महाराष्ट्र सरकार की तरफ से सफाई दी गई है। महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि पुलिस बिना

» Read more

फिल्म डायरेक्टर ने दी सफाई- ‘मित्रों’ का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोई लेना-देना नहीं

‘फिल्मिस्तान’ से मशहूर हुए निर्देशक निकिन कक्कड़ का कहना है कि उनकी अगली फिल्म ‘मित्रों’ का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोई लेना देना नहीं है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने भाषणों की शुरूआत मित्रों सम्बोधन के साथ करते हैं और यह शब्द उनके भाषणों से जुड़ गया है। “हमारी फिल्म दोस्ती के बारे में है और इसकी कहानी गुजरात में बुनी गई है, इसलिए परिधान, सेट, संवाद की पृष्ठभूमि भी गुजराती हैं। इसी तरह गुजराती में दोस्तों को मित्रा या मित्रों कहते हैं।’’ कक्कड़ ने पीटीआई को बताया, “नरेंद्र

» Read more

मुंबई में भर्ती मनोहर पर्रिकर फिर जाएंगे अमेरिका, विधानसभा अध्यक्ष बोले- स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हुईं पैदा

गोवा के विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद सावंत ने बुधवार को बताया कि मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर  पर्रिकर शाम इलाज के लिए अमेरिका रवाना होंगे क्योंकि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां पैदा हो गई हैं। सावंत ने संवाददाताओं को बताया कि 62 वर्षीय मुख्यमंत्री आज शाम पांच बजे अमेरिका के लिए रवाना होंगे। उन्होंने कहा, ‘स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां पैदा हो गई हैं इसलिए पर्रिकर इलाज के लिए अमेरिका जा रहे हैं। उनकी हालत स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है” सावंत ने कहा

» Read more

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों के एक हमले में चार पुलिसकर्मी हुए शहीद

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों ने एक पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया, इस घटना में चार पुलिसकर्मी शहीद हो गये। जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल है। हमले के बाद भारी संख्या में सुरक्षाबलों ने सर्च आॅपरेशन शुरू कर दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक ये वारदात शोपियां जिले के अराहाम इलाके में हुई है। बताया जा रहा है कि आतंकवादी हमले के बाद तीन एके—47 भी लूटकर ले गए हैं। इस हमले की ​जिम्मेदारी जैश ए मुहम्मद और हिज्ब उल मुजाहिदीन ने ली है।

» Read more

India vs England 4th Test: भारत के लिए राहत की खबर, इस घायल दिग्‍गज बॉलर ने नेट में की गेंदबाजी

भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच चौथा टेस्ट मैच गुरुवार से साउथएम्पटन में शुरु होने वाला है। चौथे टेस्ट से पहले भारतीय टीम के लिए एक राहत की खबर आयी है। दरअसल दिग्गज स्पिनर आर. अश्विन ने बुधवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान नेट पर गेंदबाजी की। इंग्लैंड के खिलाफ अहम टेस्ट मैच से पहले आर. अश्विन के फिट होने के संकेत मिलना काफी बड़ी बात है। बता दें कि तीसरे टेस्ट मैच के दौरान आर. अश्विन ग्रोइन इंजुरी के कारण चोटिल हो गए थे। जिसके बाद अश्विन ने

» Read more

उत्तर प्रदेश: 41,556 असिस्टेंट टीचर्स को इस दिन मिलेंगे नियुक्ति पत्र

उत्तर प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि वह 41,556 Assistant Teachers को नियुक्ति पत्र 5 सितंबर, यानी टीचर्स डे के मौके पर देगी। मुख्य सचिव, अनूप चंद्र पांडे ने अधिकारियों को इस संबंध में सभी औपचारिक्ताएं पूरी करने के आदेश दिए हैं। अधिकारियों को सर्टिफिकेट्स का वेरिफिकेशन भी ठीक से करने के आदेश दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्राथमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बताया कि शिक्षा मौजूदा सरकार के एजेंडे में सबसे ऊपर है। बच्चे नियमित स्कूल आएं और भर्तियां जल्द से जल्द

» Read more

पानी में तैरेंगे बत्तख तो बढ़ेगा ऑक्सीजन: बिप्लब देब के समर्थन में बीजेपी, बोली- वैज्ञानिक प्रमाण है

देबराज देब  त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देब के बयान ‘पानी में तैरेंगे बत्तख तो बढ़ेगा ऑक्सीजन’ के एक दिन बाद भाजपा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम से बात करते हुए भाजपा प्रवक्ता डॉ. अशोक सिन्हा ने कहा कि, “मुख्यमंत्री का बयान 100 प्रतिशत सही है।” साथ ही उन्होंने दावा किया कि इसका वैज्ञानिक प्रमाण भी है। उन्होंने कहा, “काफी समय पहले भारत में बत्तखों का उपयोग मछली पालन में होता था। यह भारतीय पारंपरिक ज्ञान है, बाद में इसकी पुष्टि वेस्टर्न वैज्ञानिकों ने भी की।” त्रिपुरा स्टेट

» Read more

आशुतोष बोले- 23 साल में किसी ने नहीं पूछी जाति, लेकिन 2014 चुनाव में AAP ने जबरन सरनेम लगाने को कहा

आतिशी मार्लेना के नाम से उनके सरनेम को हटाने की खबर आने के बाद आप के पूर्व नेता आशुतोष ने भी बड़ा खुलासा किया है। आशुतोष ने कहा है कि 2014 में जब वह दिल्ली से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे तो उस वक्त आप नेतृत्व ने उन पर सरनेम का इस्तेमाल करने का दबाव डाला था। आशुतोष ने ट्वीट कर कहा है कि तब उनसे कहा गया था कि ‘सर आप जीतोगे कैसे, आपकी जाति के यहां काफी वोट हैं।’ बता दें कि पूर्व पत्रकार आशुतोष ने इस

» Read more
1 244 245 246 247 248 1,617