Facebook ने रूस-ईरान से जुड़ें 652 अकाउंट हटाए और Twitter ने बंद किए 284 अकाउंट

सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक ने भ्रामक राजनीतिक गतिविधियों में लिप्त सैकड़ों अकाउंट, समूहों और पेजों की पहचान करके उन्हें प्रतिबंधित कर दिया है। ये अकाउंट और पेज ईरान और रूस से जुड़े हैं। फेसबुक ने मंगलवावर को कहा कि उसने रूस और ईरान से जुड़े 652 पेजों, समूहों और अकाउंट को “अनुचित गतिविधियों” के लिये अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। इसमें राजनीतिक सामग्री साझा करना भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि फेसबुक 2016 के राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने के लिये रूसी एजेंटों द्वारा अपने प्लेटफॉर्म पर अभियान चलाने की बात

» Read more

उत्तर प्रदेश में सरेआम किया बेटी से छेड़छाड़, पिता के किया विरोध तो चाकू से गोदकर कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश के मेरठ के लिसाड़ी गांव से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आयी है। यहां छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचले ने लड़की के पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी और उसके परिवार को हिरासत में ले लिया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया गया है। बकरीद के ठीक पहले मंगलवार की रात हुए इस हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लिसाड़ी गांव में रहने वाले अरशद

» Read more

भाईचारे की म‍िसाल: इस मस्‍ज‍िद में ह‍िंदुओं के साथ म‍िल कर ईद मना रहे मुसलमान

ईद का शाब्दिक अर्थ है ‘खुशी’, इस खुशी को बांटने और भाईचारे की मिसाल देने का काम कुदरत के कहर का दंश झेल रहे बाढ़ पीड़ित कर रहे हैं। केरल के मलप्पुरम में मुसलमान सांप्रदायिक सौहार्द की बानगी पेश करते हुए बकरीद (ईद-उल-अजहा) मना रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाढ़ के कारण नीलांबुर में राहत शिविर में तब्दील हुई एक मस्जिद में बकरीद की पूर्व संध्या मंगलवार (21 अगस्त) को एकजुटता का संदेश देने के लिए नमाज अता की गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक मस्जिद में करीब सवा सौ

» Read more

मुंबई के क्रिस्‍टल टावर में भीषण आग लगने से 4 लोगों की हुई झुलस कर मौत

बुधवार (22 अगस्त) की सुबह महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के परेल इलाके की एक इमारत में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में कम से कम चार लोगों के मरने की खबर है जबकि 16 अन्य बुरी तरह झुलस गए हैं। इस इमारत को क्रिस्टल टावर कहा जाता है। ये इमारत परेल के हिंद माता इलाके में स्थित है। मरने वालों में एक बुजुर्ग महिला और तीन अन्य पुरुष शामिल हैं। मृतक महिला की पहचान 62 साल की शुभदा शेल्के के तौर पर हुई है। जबकि अन्य लोगों की शिनाख्त

» Read more

कुर्बानी को लेकर मौलाना से VHP नेता की तीखी बहस

बकरीद पर कुर्बानी को लेकर एक टीवी डिबेट में मौलाना से विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रवक्ता की तीखी बहस हो गई। मौलाना बोले कि मुसलमान सरकार का आदेश आसानी से मान लेते हैं। लेकिन विहिप वाले सरकार के आदेश को चुनौती देते हैं। वे सरकार से बड़े जो हैं। करारा जवाब देते हुए विहिप नेता ने कहा कि पर्व पर कुर्बानी क्यों नहीं रोकी जाती, अपने प्राणियों की जान लेना कहां का धर्म है? मामला न्यूज 24 चैनल की लाइव डिबेट से जुड़ा है। मंगलवार (21 अगस्त) को ‘राष्ट्र

» Read more

हरियाणा में एक साल से सामाजिक बहिष्कार का सामना कर रहे 300 दलितों ने किया धर्मांतरण

हरियाणा के हिसार में पिछले एक साल से सामाजिक बहिष्कार का सामना कर रहे करीब 300 दलितों ने धर्मांतरण कर लिया है। इन सभी दलितों ने एक कार्यक्रम में सामूहिक रुप से बौद्ध धर्म अपना लिया है। बता दें कि यह घटना हिसार के एक गांव भाटला की है, जहां रह रहे करीब 300 दलितों का गांव के अन्य समुदाय के लोगों ने सामाजिक बहिष्कार किया हुआ था। यह सामाजिक बहिष्कार पिछले साल जुलाई माह से जारी था। इतने समय तक भी जब राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में कोई

» Read more

1 साल तक मनाई जाएगी गांधीजी की 150वीं जयंती, मोदी सरकार ने बनाई ये योजना

मोदी सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को एक साल तक मनाने की योजना बनाई है। 2 अक्टूबर से शुरू होने वाले आयोजनों और गतिविधियों का आयोजन न सिर्फ भारत में बल्कि विदशों में भी होगा। महात्मा गांधी की शिक्षाओं और उनके जीवन को विदेशों में भी प्रचारित किया जाएगा। इसके लिए एक कमेटी, जिसमें कई केंद्रीय मंत्रालयों के सचिव शामिल हैं, का गठन किया गया है। इस कमेटी को साल भर की गतिविधियों का खाका तैयार करने को कहा था। पिछले पांच महीनों में कमेटी ने राष्ट्रपति,

» Read more

बकरीद के दिन भी जम्मू और कश्मीर में हुई हिंसा, पुलिस पर बरसाए पत्थर और नजर आए के ISIS के झंडे

जम्मू और कश्मीर में बकरीद (22 अगस्त) के दिन भी पत्थरबाज नापाक हरकतों से बाज न आए।घाटी में कई जगह त्यौहार पर हिंसा और बवाल देखने को मिला। अनंतनाग में सुबह कुछ युवाओं ने जहां एक पुलिस वाहन पर पत्थर बरसाए। वहीं, श्रीनगर में वे सड़कों पर पाकिस्तान और कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के झंडे लहराकर जश्न मनाते हुए नजर आए। प्रदर्शनकारी उस दौरान जोर-जोर से पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे। ये पूरा घटनाक्रम इदगाह इलाके में बकरीद की नमाज के बाद

» Read more

अरविंद केजरीवाल को एक और झटका, आशुतोष के बाद आशीष खेतान ने छोड़ी AAP, बताई ये वजह

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। अाशुतोष के बाद अब पूर्व पत्रकार आशीष खेतान ने पार्टी छोड़ दिया है। इसके पीछे उन्होंने निजी वजह बताई है। अाशीष खेतान ने कहा कि, “मैं पूरी तरह से अपने कानूनी अभ्यास (लीगल प्रैक्टिस) पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं और इस समय सक्रिय राजनीति में शामिल नहीं हूं।” साथ ही उन्होंने कहा कि, “कानूनी पेशे में शामिल होने के लिए मैंने अप्रैल में डीडीसी से इस्तीफा दे दिया था। बस इतना ही

» Read more

लखनऊ में ‘इको फ्रेंडली’ बकरीद: बकरे की नहीं, इसकी देंगे कुर्बानी

“Eid ul Adha 2018, Bakra Eid 2018: आज पूरा देश बकरीद का त्योहार मना रहा है। इस्लाम धर्म को मानने वाले रमजान खत्म होने के लगभग 70 दिनों बाद ईद-उल-जुहा का त्योहार मनाते हैं। ईद-उल-फितर के बाद ईद-उल-जुहा मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। इस दिन मुस्लिम परिवार अपनी धार्मिक मान्यताओं के चलते कुछ चौपाया जानवरों की कुर्बानी देते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘इको फ्रेंडली’ बकरीद मनाने का तरीका निकाला गया है। दरअसल यहां की एक बेकरी की दुकान में बकरीद के

» Read more

सीएम योगी का बकरीद को लेकर निर्देश- कुर्बानी के दौरान न लें सेल्फी

पूरे देश में बुधवार को बकरीद मनाया जा रहा है। इसे ईद उल अजहा या ईद उन जुहा के नाम से भी जाना जाता है। इस बीच बकरीद को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कई तरह के निर्देश जारी किए गए हैं। खुले में कुर्बानी, नालियों में खून बहने के साथ-साथ कुर्बानी वाले जानवरों के साथ सेल्फी पर रोक लगा दी गई है। दरअसल, पिछले कुछ सालों से कुर्बानी के पहले और कुर्बानी के बाद जानवरों के साथ सेल्फी लेने का ट्रेंड चल चुका है। लोग सेल्फी के बाद इसे

» Read more

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अस्तित्व पर संकट: आधे से ज्यादा पाठ्यक्रम हुए रद्द और छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की कमेटी डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (डेब) ने इस विश्वविद्यालय से संचालित 77 पाठ्यक्रमों में से 45 पाठ्यक्रमों की मान्यता अहर्तायें पूरी न करने के कारण रद्द कर दी हैं। डेब ने इस विश्वविद्यालय के जिन पाठ्यक्रमों को मान्यता दी है उनमें बीबीए, बीसीए, बीएड, बीए आदि विषय शामिल हैं। डेब ने जिन 45 पाठ्यक्रमों की मान्यता रद्द की है उनमें प्रमुख रूप से एमए, हिंदी, राजनीति विज्ञान, अथर्शास्त्र, इतिहास, मनोविज्ञान, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान,

» Read more

बंगाल में दहेज लोभियों ने 9 महीने की बच्ची समेत मां को जिंदा जला कर मार डाला, आरोपी हुए फरार

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के दंगापारा नाम के गांव में एक 25 वर्षीय मां और उसकी 9 महीने की बच्ची को कथित तौर पर जलाकर मार डाला गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला और उसकी नन्हीं बच्ची की हत्या का आरोप पति और सास-ससुर पर लगा है। स्थानीय मीडिया के अनुसार ससुराल वाले महिला से दहेज की मांग कर रहे थे। सोमवार (20 अगस्त) की रात मृतका के घरवालों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मृतका का नाम सुमित्रा कुंडू बताया जा रहा है। आरोप है

» Read more

प्रेग्नेंसी में तुलसी खाने से हो सकते हैं ये 5 फायदे

प्रेग्नेंसी के समय अगर आप अपनी डाइट में तुलसी के पत्ते को शामिल करती हैं तो यह आपके साथ-साथ आपके होने वाले बच्चे की सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। गर्भावस्था के दौरान मां के लिए तुलसी के पत्ते का सेवन बिल्कुल सुरक्षित होता है। तुलसी एक आयुर्वेदिक औषधि है, जिसका अपना धार्मिक महत्व भी है। लोग घरों में इसकी पूजा भी करते हैं। आयुर्वेद में तुलसी को बेहतरीन औषधि के रूप में माना गया है। इसमें तमाम तरह के औषधीय गुण मौजूद होते हैं। तुलसी में पर्याप्त मात्रा

» Read more

भारत के चंद्रयान-1 से मिली जानकारी पर नासा ने लगा दी मुहर, चंद्रमा पर पानी मौजूद होने की पुष्टि

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर बर्फ की शक्ल में पानी मौजूद होने की पुष्टि की है। इसके साथ ही  भारत के द्वारा 10 साल पहले प्रक्षेपित किए गए अंतरिक्ष यान चंद्रयान-1 से प्राप्त जानकारी के आधार पर चंद्रमा पर पानी होनी की पुष्टि भी हो गई. पीटीआई के मुताबिक नासा ने पाया है कि चंद्रमा के सबसे ठंडे और अंधेरे धुव्रीय हिस्सों में पानी की बर्फ जमा है। सतह पर पर्याप्त मात्रा में बर्फ के मौजूद होने से आगे के अभियानों और चंद्रमा पर रहने के लिए जल

» Read more
1 264 265 266 267 268 1,617