11वें विश्व हिन्दी सम्मेलन का समापन, यूएन में पहचान दिलाने को मॉरिशस प्रतिबद्ध
मारिशस के मार्गदर्शक मंत्री अनिरूद्ध जगन्नाथ ने आज कहा कि भारत मां और मारिशस पुत्र है और पुत्र मारिशस संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी भाषा को पहचान दिलाने के लिये जी जान लगाकार अपना कर्तव्य निभायेगा। 11वें विश्व हिन्दी सम्मेलन के समापण सत्र को संबोधित करते हुए अनिरूद्ध जगन्नाथ ने कहा, ‘‘ अन्य भाषाओं की तरह अब समय आ गया है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिन्दी को अपना स्थान मिले । भारत को हम भारत माता कहते हैं तब इस नाते मारिशस पुत्र बन जाता है। पुत्र मारिशस अपना कर्तव्य जानता है
» Read more