प्रेमिका से शादी के लिए मुस्लिम युवक बना हिन्दू, फिर भी साथ नहीं रहने दे रहे घरवाले
33 वर्षीय मुस्लिम युवक ने 23 वर्षीय अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए हिन्दू धर्म अपना लिया। इसके बावजूद लड़की के घरवाले और हिन्दूवादी संगठन ने जबरदस्ती उसे पत्नी से अगल कर दिया है। युवक ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। द टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, याचिकाकर्ता मो. इब्राहिम सिद्दकी उर्फ आर्यन आर्या ने अपने वकील निखिल नैय्यर के माध्यम से कोर्ट को कहा कि लड़की उसके साथ रहना चाहती है, लेकिन उसके परिवारवालों ने धर्म बदलने के बावजूद उसे दूर कर दिया है।
» Read more