जेल सुधार के लिए बनेगी समिति, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज होंगे अध्यक्ष

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि देश की जेलों में क्षमता से अधिक कैदी होने सहित विभिन्न समस्याओं पर विचार और उनसे निबटने के सुझाव देने के लिये शीर्ष अदालत के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जायेगी। शीर्ष अदालत ने कहा कि जेल सुधारों के लिये प्रस्तावित समिति में भारत सरकार के भी दो या तीन अधिकारियों को शामिल किया जायेगा जो जेलों में बंद महिला कैदियों सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार करेगी। न्यायमूर्ति मदन बी लोकूर, न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता
» Read more