‘आंखें बड़ी करो’: मोदी सरकार के मंत्री ने मनोहर लाल खट्टर पर सरेआम मारा तंज, सीएम ने तुरंत दिया यह जवाब
व्यंग्य बाण छोड़ने के लिए चर्चित केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को निशाना बनाया है। अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बीरेंद्र सिंह ने खट्टर के ऊपर मंच से व्यंग्य बाण छोड़े। उकनाला में शुक्रवार को बीजेपी के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में बीरेंद्र सिंह और खट्टर के अलावा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी शिरकत की थी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने पहले संबोधित किया।
» Read more