झूठी शान की खातिर पिता ने बेटी की हत्या कर लाश को घर में ही दबा दिया, पुलिस पूछताछ में स्वीकारा
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में झूठी शान की खातिर हत्या का मामला सामने आया है। यहां के तेवड़ा गांव में डेढ़ माह पहले एक पिता ने बेटी के प्रेम प्रसंग का पता चलने पर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद लाश को घर में ही दबा दिया। किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी तो मामला खुला। जब पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने लगभग 6 फुट गहरे गड्ढे में दबा शव बरामद कराया। सड़ी-गली लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया
» Read more