दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पति ने पत्नी और बेटे को चाकू मारकर कर दिया घायल, दोनों हॉस्पिटल में भर्ती
दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में फैमिली कोर्ट के बाहर पति ने पत्नी और बेटे को चाकू मारकर घायल कर दिया. दोनों को अरुणा आसफ अली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. तलाक के केस की सुनवाई के लिए पति और पत्नी कोर्ट पहुंचे थे. पति का नाम नरेंद्र और पत्नी का नाम दीप्ति है. बेटे का नाम आदित्य सैनी है. बेटा भी घायल हुआ है. पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि ढाई साल से पति नरेंद्र सैनी और पत्नी पूजा अलग रह रहे हैं.
» Read more